[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर इस्माइलपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी व कृषि समन्वयक कार्यालय बंद मिला, कार्रवाई के निर्देश

इस्माइलपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी व कृषि समन्वयक कार्यालय बंद मिला, कार्रवाई के निर्देश

0
इस्माइलपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी व कृषि समन्वयक कार्यालय बंद मिला, कार्रवाई के निर्देश

– डीएम ने ऑनलाइन विधि से क्षेत्रीय कार्यालयों का निरीक्षण कर कामकाज को दुरुस्त करने को कहा वरीय संवाददाता, भागलपुर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को प्रखंड, अंचल कार्यालय सहित प्रखंड स्तरीय सभी 18 पदाधिकारियों के कार्यालयों की ऑनलाइन समीक्षा की. इसके लिए जिला व सदर मुख्यालय से पदाधिकारियों को प्रखंडों में भेजा गया. वहां से साफ- सफाई, संचिका संधारण व उपस्थित एवं अनुपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों की रिपोर्ट ली गयी. डीएम ने अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने काे कहा. वहीं इस्माइलपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू करने को कहा. निरीक्षण के दौरान उनके कार्यालय बंद मिले. डीएम ने कहा कि निरीक्षण कार्य 10 मई तक चलेगा. इस दौरान किसी भी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी को छुट्टी की आवश्यकता होगी तो डीएम कार्यालय को आवेदन देंगे. डीएम ने कहा वैसे पदाधिकारी जो दो-तीन प्रखंडों में प्रतिनियुक्त हैं, उनकी उपस्थिति के लिए रोस्टर का निर्धारण होगा. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारी अस्पताल का जरूर निरीक्षण करेंगे. उन्होंने नौ मई तक कार्यालय की साफ सफाई व 10 मई तक कार्यालय के सभी पंजियों को दुरुस्त करने को कहा. निरीक्षण के दौरान आरटीपीएस भी अपनी प्राथमिक सूची में रखे. डीएम ने कहा कि कार्यालय में कामकाज दुरुस्त कर योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से संचालित करायी जायेगी. निरीक्षण कार्य में डीसीएलआर सदर सुल्तानगंज प्रखंड से, वरीय उप समाहर्ता चंदा भारती शाहकुंड प्रखंड से, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सन्हौला प्रखंड से, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था नारायणपुर प्रखंड से, डीसीएलआर कहलगांव पीरपैंती प्रखंड से, डीसीएलआर नवगछिया रंगरा प्रखंड से, एसडीओ नवगछिया गोपालपुर प्रखंड से, एसडीओ सदर सबौर प्रखंड से, एसडीओ कहलगांव ने अपने कार्यालय से रिपोर्ट दी. ऑनलाइन बैठक को उप विकास आयुक्त कुमार अनुराग एवं अपर समाहर्ता ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel