[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news बियर निर्माण के दौरान खेतों में घुसा नदी का पानी, फसल डूबी

Bhagalpur news बियर निर्माण के दौरान खेतों में घुसा नदी का पानी, फसल डूबी

0
Bhagalpur news बियर निर्माण के दौरान खेतों में घुसा नदी का पानी, फसल डूबी

सुलतानगंज प्रखंड की कटहरा पंचायत अंतर्गत कुमारपुर गांव के समीप बडुआ नदी पर बन रहे बियर निर्माण कार्य को लेकर किसानों में नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों व किसानों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान नदी के जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से नदी का पानी खेतों में फैल गया. मूंग, हरी सब्जी व मकई की फसल बिना बाढ़ के ही पानी में डूब गयी. खेतों में अचानक पानी भरने से फसल नष्ट होने की आशंका है. किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण एजेंसी ने जल निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की, जिससे नदी का पानी आसपास के खेतों तक पहुंच गया. मामले की शिकायत डीएम से की है. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही व उदासीनता का आरोप लगा कहा कि यदि समय रहते उचित निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी तो आगे भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. किसानों ने कहा कि इस इलाके में वर्तमान समय में सीजनल खेती बड़े पैमाने पर होती है. कुमारपुर सहित आसपास के गांवों के किसानों को उम्मीद है कि बियर निर्माण से सिंचाई सुविधा बेहतर होगी. किसान मानकों के अनुरूप कार्य करने की मांग की है. खेत में पानी जाना हो गया बंद : कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार राय ने बताया कि हनुमाना डैम से पानी छोड़ने से खेतों में पानी पहुंचा था. उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर एक पाथ बियर बना कर पानी रोक कर कार्य कराया जा रहा था, लेकिन किसानों के गाय-भैंस पार कराने के लिए गेट खोल देने से पानी खेतों की ओर फैल गया. उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है. जहां-जहां से पानी जा रहा था, वहां घेराबंदी कर निकासी की व्यवस्था कर दी गयी है. विभागीय कर्मी लगातार निगरानी में लगे हैं और धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गयी है. भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. काम गुणवत्तापूर्ण ही हो रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel