[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. बांका ने लखीसराय को चार विकेट से किया पराजित

bhagalpur news. बांका ने लखीसराय को चार विकेट से किया पराजित

0

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे बीसीए-16 वनडे प्रतियोगिता के लीग में शनिवार को खेले गये मुकाबले में बांका ने लखीसराय टीम को चार विकेट से पराजित किया. लखीसराय टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 33.2 ओवर में 171 रन पर ऑल आउट हो गयी. बल्लेबाजी में उत्सव कुमार ने 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. जबकि अनिकेत मिश्रा ने 33 व अनीश उपेंद्र ने 38 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा टीम के अन्य बल्लेबाज नहीं चले. बांका की ओर से गेंदबाजी में अमरजीत कुमार व गौरव कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका टीम की शुरुआत साधारण रही, लेकिन जितेंद्र पासवान ने 48 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को संभाला. अमृत राज ने 41 रनों की धीमी, लेकिन स्थिर पारी खेली. वहीं, आर्यन राज ने तेज 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलायी. बांका की टीम ने 42.2 ओवर में छह विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये. लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु केसरी व अनीश उपेंद्र ने दो-दो विकेट झटके. मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए गौरव कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. गौरव ने तीन विकेट लेने के साथ-साथ 15 रन की अहम पारी खेली. मैच में अंपायर अमरिंदर पांडे व मनोहर कुमार थे. स्कोरिंग में अंकित राज व शिवम कुमार थे. रविवार को भागलपुर व बांका टीम के बीच मुकाबला होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel