[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. महाशिवरात्रि पर डीजे बजाने पर रोक, संचालकों से बांड लेने का निर्देश

bhagalpur news. महाशिवरात्रि पर डीजे बजाने पर रोक, संचालकों से बांड लेने का निर्देश

0

महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर डीजे बजाने पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतने का निर्देश दिया है. अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है. निर्देश में कहा गया है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर डीजे बजाने पर पूर्णतः रोक रहेगी. सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक कर इस आदेश से अवगत कराएं और उनसे इस आशय का बांड प्राप्त करें. साथ ही इसकी सूचना अनुमंडल कार्यालय को उपलब्ध करायी जाये. पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी डीजे संचालक द्वारा निर्देश का उल्लंघन किया जाता है तो उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. थानाध्यक्षों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आदेश के अनुपालन की निगरानी करने को कहा गया है. बरारी थाने में शिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक बरारी थाने में शुक्रवार को थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में थाना क्षेत्र में होने वाले पूजनोत्सव और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली गयी. सभी समिति सदस्यों शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गयी. बैठक में पुलिस ने समिति सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि झांकी या जुलूस के दौरान किसी भी सूरत में डीजे का प्रयोग बिल्कुल नहीं होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel