[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर बकरीद आज मस्जिदों में तैयारी पूरी

बकरीद आज मस्जिदों में तैयारी पूरी

0
बकरीद आज मस्जिदों में तैयारी पूरी

बकरीद त्योहार को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. जिला के ईदगाहों व दो सौ से अधिक मस्जिदों में नमाज की तैयारी पूरी कर ली गयी है. ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है. गर्मी को देखते हुए मस्जिदों में पंडाल व जेनरेटर की व्यवस्था की गयी है. सोमवार को बकरीद की नमाज अदा की जायेगी. बकरीद दो पैगंबरों की याद में मनाया जाता है. — बकरा की जमकर हुई खरीदारी रविवार को लोगों ने बकरा बाजार में जमकर खरीदारी की. तातारपुर चौक, शाहजंगी, लोदीपुर,खरीक,बरहपुरा, भीखनपुर, चंपानगर, सबौर, माछीपुर, पुरैनी, सबौर, फतेहपुर, हबीबपुर सहित अन्य बकरा बाजार में 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के बकरा बिक रहे थे. रविवार की देर रात तक तातारपुर चौक पर लोग बकरा की खरीदारी में जुटे रहे. तातारपुर बकरा बाजार में राजस्थान से वागरह नस्ल का बकरा लाया गया था. वजन 30-60 किलो तक था. बकरा कारोबारी मो रिजवान ने बताया कि जिला में करोड़ों का कारोबार हुआ है. —- सज्जादानशीन पढ़ायेंगे नमाज खानकाह पीर दमड़िया के सज्जादानशीन सैयद शाह फखरे आलम हसन शाही मस्जिद खलीफाबाग जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज पढ़ायेंगे. खानकाह-ए-शहबाजिया में सज्जादानशीन सैयद शाह इंतेखाब आलम शहबाजी नमाज पढ़ायेंगे. बरहपुरा जामा मस्जिद के इमाम हाफिज कुदरतउल्लाह, भीखनपुर जामा मस्जिद में कारी नसीम अशरफी व इशाकचक जामा मस्जिद में मौलाना सरताजुल कादरी बकरीद की नमाज पढ़ायेंगे. — लच्छा सेवई व टोपी की खूब हुई बिक्री बकरीद को लेकर बाजार में मुंबई, कोलकाता व पटना के लच्छा की बिक्री खूब हुई. लोगों ने सेवई व टोपी की खरीदारी जमकर की. दुकानदार ने बताया कि ईद के बाद बकरीद में लच्छा की खरीदारी लोगों ने खूब की है. —- एकता व भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार : सज्जादानशीन खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह के सज्जादानशीन सैयद शाह फखरे आलम हसन ने कहा कि दुनिया भर सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-उल-अजहा का त्योहार सोमवार को मनाया जायेगा. त्योहार हमें एकता व भाईचारा स्थापित करने की प्ररेणा देता है. हजरत इब्राहिम अलैह सलाम व उनके परिवार की कुर्बानी की याद में जानवरों की कुर्बानी पेश करते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि सद्भावना और भाईचारा के साथ त्योहार मनाये. त्योहार की खुशियों में अपने रिश्तेदारों, दोस्ती व पड़ोसियों को शामिल करें. — अपील कुर्बानी का अवशेष यहां-वहां नहीं फेंके भीखनपुर जामा मस्जिद के इमाम कारी नसीम अशरफी ने लोगों से अपील की है कि कुर्बानी का अवशेष यहां-वहां नहीं फेंके. नगर निगम के गाइडलाइन के अनुसार कराये गये गड्ढ़े में ही उन अवशेष को डालें. ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं हो. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. दूसरे लोगों को भी जागरूक करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel