[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर : सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तड़के हुई सरकारी पूजा

Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर : सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तड़के हुई सरकारी पूजा

0

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट भागलपुर. देश के प्रसिद्ध शिवालयों में से एक बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, भागलपुर में सोमवार को भक्ति का विशेष माहौल देखा गया. सप्ताह के प्रथम दिन होने के कारण मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंचते रहे. भोर में हुई सरकारी पूजा सोमवार को सुबह 5:00 बजे बाबा बूढ़ानाथ की पारंपरिक ”सरकारी पूजा” संपन्न हुई. महंत शिवनारायण गिरि के कुशल संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया. सरकारी पूजा की प्रक्रिया पूरी होते ही मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. दिन भर चली पूजा मंदिर के कपाट खुलते ही ”हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे. श्रद्धालुओं को सुलभ और सुरक्षित दर्शन कराने के लिए प्रबंधक बाल्मिकी सिंह और दीपक सिंह अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे. कतारबद्ध तरीके से जलाभिषेक और दर्शन की व्यवस्था की गई ताकि किसी भी भक्त को असुविधा का सामना न करना पड़े. श्रद्धालुओं का मानना है कि सोमवार के दिन बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन और पूजन से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, यही कारण है कि मंदिर परिसर में सुबह से लेकर दोपहर तक भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel