[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. ताड़ी पीने के विवाद में चाकू व हथौड़ी से हमला, एक की मौत, दो घायल

bhagalpur news. ताड़ी पीने के विवाद में चाकू व हथौड़ी से हमला, एक की मौत, दो घायल

0

सन्हौला बाजार में ताड़ी पीने के विवाद में चाकू और हथौड़ी से हमला में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग जख्मी हो गये. घटना में ताड़ी विक्रेता भिखनचक गांव निवासी जीतन चौधरी के पुत्र एतबारी चौधरी (32) की मौत हो गयी. वहीं मृतक के भतीजा संजय चौधरी के पुत्र अंकित कुमार (13) जख्मी है. इस घटना से चाकूबाजी करने वाला श्रीचक गांव निवासी बासुकी मंडल को उपस्थित आक्रोशित लोगो ने हथोड़े, लाठी बांस से धुनाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची सन्हौला पुलिस जख्मी बासुकी मंडल को सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया है. इस घटना के दौरान मुख्य मार्ग पर सैकड़ों लोग तमाशीन बनी रही. मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही. वहीं थाना पुलिस द्वारा शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजने की तैयारी में लगे हैं. वहीं बासुकी मंडल का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है.

क्या था मामला

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एतबारी चौधरी ओर उसका भतीजा अंकित कुमार सन्हौला बाजार में ताड़ी बेचकर अपना जीविका चलता था. गुरुवार को बासुकी मंडल उसी के दुकान पर ताड़ी पी लिया और पैसा नहीं दिया, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया. इसके बाद बासुकी मंडल ने एतबारी चौधरी पर चाकू से हमला कर दिया, जब उसे बचाने उसका भतीजा पहुंचा तो उसे भी जख्मी कर दिया.

थाना से 100 मीटर की दूरी पर हुई घटना

घटना थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर सन्हौला चौक पर की घटना है. एक से डेढ़ घंटे तक खुलेआम चाकूबाजी और हथौड़ीबाजी होती रही, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी. यदि पुलिस समय से पहुंचती तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती. दूसरी ओर सड़क पर ही हिंसक घटना होती रही. डेढ़ घंटे बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची ओर मामला शांत कराया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौक पर काफी देर तक अफरातफरी और दहशत का माहौल बना रहा. पुलिस ने हथौड़ी से हमला करने वाले एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

चाकू बाजी करने में माहिर थे बासुकी

श्रीचक गांव निवासी चाकू बाजी में काफी माहिर है. सात वर्ष पूर्व गांव के ही निवासी मंडल की बेलगड़िया मोड़ पर चाकू मार कर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजा था, जिसके कुछ दिन बाद वह न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था. पुनः पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कर जेल भेजा. कोर्ट ने उसे 20 साल की सजा सुनायी थी. कोर्ट के अपील पर वह जेल से निकला ओर अपना जीविका चला रहा था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel