[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर tmbu. काउंसलिंग होने को माह बीते, असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्टिंग अबतक नहीं

tmbu. काउंसलिंग होने को माह बीते, असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्टिंग अबतक नहीं

0

– आयोग से चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज आवंटन को लेकर डीएसडब्ल्यू से मिलेवरीय संवाददाता, भागलपुर

टीएमबीयू को आयोग से केमेस्ट्री व समाजशास्त्र विषय में नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर मिले हैं. विवि में केमिस्ट्री विषय के असिस्टेंट प्रोफेसरों की काउंसलिंग होने से एक माह से ज्यादा समय हो चुका है. अबतक उन शिक्षक अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित नहीं किया गया है. सोमवार को केमिस्ट्री विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर आवंटन के लिए विवि पहुंचे थे. डीएसडब्ल्यू प्रो विजेंद्र कुमार से मामले को लेकर मिले. असिस्टेंट प्रोफेसरों का कहना था कि काउंसलिंग होने से एक माह से ज्यादा समय बीत चुका है. उनलोगों को कॉलेज आवंटित नहीं किया गया है. ऐसे में उनलोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने कहा कि सूबे के अन्य विवि में काउंसलिंग के उपरांत शिक्षकों की पोस्टिंग कर दी गयी है. उनलोगों को पोस्टिंग का इंतजार है.

समाजशास्त्र विषयों का लिस्ट आने के बाद नहीं हो रही काउंसलिंग

टीएमबीयू को आयोग से समाजशास्त्र विषय में 11 असिस्टेंट प्रोफेसर की सूची प्राप्त हुई है. लेकिन सूची आने के बाद विवि में काउंसलिंग की प्रक्रिया अबतक नहीं किये जाने से परेशान नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर विवि पहुंचे थे. उन्होंने डीएसडब्ल्यू से कहा कि विवि में लिस्ट आने से काफी दिन हो गया है. काउंसिलिंग की तिथि अब तक जारी नहीं की गयी है. ऐसे में उनलोगों के बीच संशय की स्थिति है.

जांच की रिपोर्ट आने के बाद काउंसलिंग की तिथि होगी जारी

डीएस्डब्ल्यू प्रो विजेंद्र कुमार ने दोनों मामले को लेकर संबंधित अधिकारी से बात की. उन्हें बताया गया कि नये शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच होनी है. शिक्षा विभाग से इस आशय का पत्र प्राप्त हुआ है. इसे लेकर विवि ने एक कमेटी कॉलेज इंस्पेक्टर प्रो संजय कुमार झा के नेतृत्व में गठित की है. कमेटी द्वारा उन असिस्टेंट प्रोफेसरों के दस्तावेजों की जांच कर रही है. मामले में रिपोर्ट आने के बाद ही काउंसलिंग की तिथि जारी हो सकती है.

पांच माह से वेतन पर रोक

आयोग से विवि को अर्थशास्त्र, भूगोल व गणित विषय में असिस्टेंट प्राेफेसर मिले हैं. उन सभी की पीजी व कॉलेजों में पोस्टिंग भी कर दी गयी है. लेकिन उच्च शिक्षा विभाग से पत्र आने के बाद उन तीनों विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसरों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच चल रही है. ऐसे में जांच पूरा होने तक विभाग के निर्देश पर कार्यरत असिस्टेंट प्राेफेसर के वेतन पर रोक लगी है. बताया जा रहा है कि जनवरी से ही उनका वेतन रूका हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel