[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news पंस की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व मनरेगा का छाया मुद्दा

Bhagalpur news पंस की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व मनरेगा का छाया मुद्दा

0
Bhagalpur news पंस की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व मनरेगा का छाया मुद्दा

सन्हौला प्रखंड मुख्यालय स्थित सिल्क भवन में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान की अध्यक्षता हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों की समीक्षा के साथ 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में पीएचईडी, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ, मनरेगा, आंगनबाड़ी, कृषि व सभी विभागों में चल रहे विकास कार्यों की संवीक्षा हुई ओर पदाधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर कार्य में लापरवाही, योजनाओं को समय पर पूरा नहीं करने का मामला सदन में छाया रहा. पीएचईडी विभाग की सभी जगहों पर कार्य में लापरवाही का सदस्यों ने विरोध किया. सन्हौला में पिछले तीन सप्ताह से टंकी से गंदा पानी निकल रहा है, उसे देखने वाला कोई नहीं है. बीडीओ कन्हैया कुमार ने कहा कि हम हाल ही में पदस्थापित हुए हैं. यह मेरी पहली बैठक है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से समय देने की अपील कर आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं रहने दी जायेगी. प्रखंड परिसर में लाखों की लागत से बना शौचालय बंद है, जिससे काफी परेशानी होती है, खास कर महिलाओं को इधर उधर भटकना पड़ रहा है. तैलोंधा पंचायत के मुखिया शिव कुमार साह ने मनरेगा योजना में बड़े घोटाले का आरोप लगा कहा कि पंचायत में एक भी कार्य धरातल पर नहीं हुआ, जबकि लगभग पांच करोड़ रुपये की निकासी कर ली गयी है. सदन में मुखिया और पंसस ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर न तो सही ढंग से पोषाहार वितरण व बच्चों की पढ़ाई नहीं के साथ विभाग की वसूली करने का मामला उठाया. बैठक में बीडीओ कन्हैया कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेश प्रसाद, बीआरपी एमडीएम कृष्ण प्रखर, पीएचईडी विभाग की जेई अनिता कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ पंसस अभिनव कुमार सिंह, राहुल कुलकर्णी, राजीव कुमार सिंह, मिथिलेश चौरसिया, मुंशी खातून, शिव कुमार साह, मुन्ना मंडल, निरंजन पासवान, कृष्णानन्द सागर, आशीष कुमार उर्फ मोनू सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel