[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news सड़क हादसे में आशा कार्यकर्ता की मौत

Bhagalpur news सड़क हादसे में आशा कार्यकर्ता की मौत

0

कहलगांव प्रखंड के भोलसर पंचायत के वार्ड एक में कार्यरत आशा कार्यकर्ता सुमन देवी (51) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल अवस्था में मायागंज ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे नहर रोड स्थित बटेश्वर गंगा पंप नहर स्टेज-2 के समीप हुई. पति भूप नारायण दास घोघा थाने में चौकीदार ने बताया कि सुमन देवी अपने छोटे बेटे के साथ एक प्रसूता को अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव से छुट्टी दिला कर घर ले जाने जा रही थी. इस दौरान नहर रोड पर स्टेज-2 के पास विपरीत दिशा से भूसा लदा ट्रैक्टर आ रहा था. बाइक और ट्रैक्टर के क्रॉसिंग के दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और भूसा बाइक पर गिर पड़ा. इस हादसे में मां-बेटा दोनों सड़क पर गिर गये. सुमन देवी के सिर में गंभीर चोट लगी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया गया. परिजन उन्हें मायागंज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. परिजन शव को वापस घर ले आये. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना पर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ पवन कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य प्रबंधक गोविंद कुमार, अजय कुमार, बीसीएम अजय कुमार ने शोक व्यक्त किया.

युवती से छेड़छाड़ का आरोपित धराया

शाहकुंड थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के आने-जाने के क्रम में छेड़छाड़ करने पर युवती की मां के दर्ज कराये केस के आलोक में पुलिस ने पैरडोमिनियामाल गांव के आरोपित श्याम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पाक्सो एक्ट के आरोपित युवती पर एसिड फेंकने की धमकी देता था. इससे परिजन परेशान थे.थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि जानीपुर गांव के शराबी रंजीत मंडल को शराब पीकर गांव में गाली गलौज करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

शाहकुंड खुलनी पंचायत के पचरुखी गांव में पंस प्रतिनिधि अनिल दास के सौजन्य से बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण बुद्धिजीवी डॉ विलक्षण बौद्ध ने की. डॉ विलक्षण बौद्ध ने कहा कि आंबेडकर का आह्वान शिक्षित करो, संगठित करो, संघर्ष करो. उन्होने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने संविधान व लोकतंत्र पर हमला कर सामाजिक आर्थिक गैर बराबरी को बढ़ा रही है. सभा को रिंकू यादव, रामानंद पासवान, चंद्रशेखर यादव, जेड हसन सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. अध्यक्षता राजद के जिला महासचिव अशोक यादव ने की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel