[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर के सीपेट में डिप्लोमा व निःशुल्क कोर्सेज के लिए आवेदन शुरू

भागलपुर के सीपेट में डिप्लोमा व निःशुल्क कोर्सेज के लिए आवेदन शुरू

0
भागलपुर के सीपेट  में डिप्लोमा व निःशुल्क कोर्सेज के लिए आवेदन शुरू

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट :

भागलपुर में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीपेट) के तहत स्थापित नया केंद्र ”सीएसटीएस” (सेंटर फॉर स्किलिंग एंड टेक्निकल सपोर्ट) बिहार और पूर्वी भारत के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और रोजगार का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है. भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन संचालित यह राष्ट्रीय संस्थान प्लास्टिक और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रदान कर रहा है.

रोजगार उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य

संस्थान के पदाधिकारी अमित लकड़ा ने बताया कि सिपेट सीएसटीएस भागलपुर का उद्घाटन पिछले साल 19 जनवरी को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा किया गया था. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़कर उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना है.

सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई

संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026 के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित की गयी है. इच्छुक छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट https://cipet26.onlineregistrationform.org/CIPET/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान के अधिकारियों अमित लकड़ा (7781020335), आशुतोष कुमार साहू (9116776607) और उपेंद्र विश्वकर्मा (8927003332) से संपर्क किया जा सकता है.

10वीं, 12वीं (विज्ञान) और आईटीआई पास छात्रों के लिए सुनहरा मौका

संस्थान में वर्तमान में तीन वर्षीय तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं. इनमें 10वीं पास विद्यार्थियों के साथ-साथ 12वीं (विज्ञान संकाय) या दो वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण छात्र भी प्रवेश ले सकते हैं. मुख्य पाठ्यक्रमों में डीपीटी (Diploma in Plastics Technology) और डीपीएमटी (Diploma in Plastics Mould Technology) शामिल हैं. इन कोर्सेज के माध्यम से छात्रों को प्लास्टिक प्रोसेसिंग, मोल्ड डिजाइन, टूल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण, कैड (CAD), कैम (CAM) और सीएनसी (CNC) मशीनिंग जैसी आधुनिक औद्योगिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है. डिप्लोमा पूरा करने के बाद छात्र लेटरल एंट्री के जरिए सीधे बीटेक में भी एडमिशन ले सकते हैं.

निःशुल्क शॉर्ट टर्म कोर्सेज और बेहतरीन प्लेसमेंट रिकॉर्ड

सीपेट में अत्याधुनिक मशीनों और आधुनिक प्रयोगशालाओं के जरिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है. इसके अतिरिक्त, संस्थान द्वारा उद्योग आधारित अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम (STC) भी चलाये जा रहे हैं, जो पूर्णतः निःशुल्क हैं. तीन से चार महीने की अवधि वाले इन कोर्सेज में प्लास्टिक प्रोसेसिंग मशीन ऑपरेटर, इंजेक्शन मोल्डिंग, ब्लो मोल्डिंग और टूल रूम प्रशिक्षण जैसे रोजगारपरक कोर्स शामिल हैं. संस्थान का डिप्लोमा और कौशल विकास कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड रहा है. यहां से प्रशिक्षित छात्रों का चयन देश की प्रतिष्ठित प्लास्टिक, ऑटोमोबाइल और विनिर्माण कंपनियों में होता है. तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ संस्थान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास (पर्सनैलिटी डेवलपमेंट) और इंटरव्यू की तैयारी भी कराता है ताकि उन्हें रोजगार पाने में आसानी हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel