[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. दौड़ प्रतियोगिता के महिला वर्ग में अंकिता व पुरुष में नीतीश प्रथम

bhagalpur news. दौड़ प्रतियोगिता के महिला वर्ग में अंकिता व पुरुष में नीतीश प्रथम

0

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक अंतर महाविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हुई. उद्घाटन कृषि मंत्री बिहार सरकार रामकृपाल यादव ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ डीआर सिंह ने की. अपने संबोधन में कृषि मंत्री ने प्रतिभागियों को अनुशासन व ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया. कहा कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र अनुशासन, स्वास्थ्य, कड़ी मेहनत एवं आपसी तालमेल है. कृषि मंत्री ने विवि के टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला की प्रोडक्ट एवं तकनीकी का अवलोकन करते हुए विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन तथा बिहार सरकार अनुसूचित जनजाति उप योजना अंतर्गत उत्पाद का वितरण भी किया. कार्यक्रम में उपस्थित बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ एन के यादव, पीरपैती के विधायक मुरारी पासवान, भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार आदि उपस्थित थे. कुलपति ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिये तथा पढ़ाई के साथ सर्वांगीण विकास के लिये खेलों में भी अव्वल रहना जरूरी है. कहा कि देश के महान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने की जरूरत है. सांस्कृतिक प्रतियोगिता में रंगोली, क्ले मॉडलिंग, समूह गान और नृत्य का आयोजन किया गया. कृषि मंत्री रामकृपाल यादव समेत अतिथियों का कर्पूरी सभागार के मुख्य द्वार पर स्वागत किया गया. इसके बाद कृषि मंत्री ने सभागार के प्रांगण एवं गलियारे में लगाये गए भौगोलिक संकेत उत्पादों एवं नवीन कृषि तकनीक का अवलोकन किया. विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित तकनीक, अनुसंधान कार्यों एवं नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गयी. वहीं एथलेटिक्स में 100 मीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर अंकिता कुमारी, कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सबौर व पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान नीतीश कुमार राज, मंडन भारती कृषि महाविद्यालय सहरसा, 800 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रताप कुमार, कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय आरा ने प्राप्त किया. लंबी कूद पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मंजेश कुमार मंडन भारती कृषि महाविद्यालय सहरसा, महिला वर्ग में प्रथम स्थान पूजा भंडारी बिहार कृषि महाविद्यालय सबौऱ गोला फेंक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्रखर कुमार बिहार कृषि महाविद्यालय सबौऱ महिला वर्ग में प्रथम स्थान साक्षी कुमारी डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय किशनगंज रहा. विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का बेहतर प्रदर्शन रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel