[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर BHAGALPUR : टीएमबीयू के विद्यार्थियों को सेमेस्टर पांच की परीक्षा देने से रोकने पर बढ़ा आक्रोश

BHAGALPUR : टीएमबीयू के विद्यार्थियों को सेमेस्टर पांच की परीक्षा देने से रोकने पर बढ़ा आक्रोश

0
BHAGALPUR : टीएमबीयू के विद्यार्थियों को सेमेस्टर पांच की परीक्षा देने से रोकने पर बढ़ा आक्रोश

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट :

टीएमबीयू स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर पांच के विद्यार्थियों को परीक्षा देने से रोकने पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इस बाबत कई कॉलेजों के छात्र-छात्राएं टीएमबीयू के परीक्षा विभाग का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है. दरअसल, स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर वन में छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में एनईपी लगा है. विवि प्रशासन ने एनईपी नियम के तहत उन छात्र-छात्राओं का सेमेस्टर पांच में नामांकन व परीक्षा फॉर्म भराने से रोक दिया है. टीएमबीयू में सेमेस्टर पांच की परीक्षा 22 मई से शुरू हो रही है. मामले में लगातार संबंधित कॉलेजों व टीएमबीयू के परीक्षा विभाग में छात्र-छात्राओं का हंगामा किया जा रहा है. एक दिन पहले सोमवार को भी कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा विभाग को बंद कराया. कर्मचारियों को विभाग से बाहर कर दिया. इसके बाद टीएमबीयू प्रशासनिक भवन को भी बंद कराने का प्रयास किया. लेकिन विवि के कर्मचारियों ने विवि प्रशासन भवन के मुख्य द्वार को बंद कर दिया. ऐसे आंदोलित छात्र-छात्राएं मुख्य द्वार पर ही धरना पर बैठ गये.

रिजल्ट में एनईपी लगा कर छात्रों को किया जा रहा परेशान

छात्र जदयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष मो एहसान उल राजा उर्फ डेविड ने कहा कि रिजल्ट में एनईपी व अनुपस्थिति दिखाकर छात्र-छात्राओं को परेशान किया जा रहा है. विभिन्न माध्यमों से छात्रों का आर्थिक शोषण भी हो रहा है. छात्र नेताओं ने कहा कि सेमेस्टर पांच में नामांकन को लेकर भारी अनियमितता सामने आयी है. कई ऐसे छात्रों को भी फेल कर दिया गया है, जिन्होंने सेमेस्टर वन में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया था. छात्र नेता एहसान उल राजा ने कहा कि मंगलवार तक छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो छात्र जदयू पुनः विश्वविद्यालय का घेराव करेेगा.

छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भविष्य हो रहा प्रभावित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सूर्य प्रताप ने कहा कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) से छात्र-छात्राओं के लिए मुश्किलों में डाल दी है. कहा कि विवि प्रशासन को अविलंब लंबित परीक्षा परिणाम प्रकाशित करना चाहिए. ताकि छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो. वहीं, निधि कुमारी ने कहा कि छात्राओं को बार-बार विश्वविद्यालय व कॉलेजों का चक्कर लगाना पड़ रहा है. इससे समय व आर्थिक दोनों प्रकार की परेशानी हो रही है. विवि प्रशासन को गंभीरता दिखाते जल्द सभी समस्याओं का समाधान करना चाहिए.

प्रभारी कुलपति को सारी जानकारी से अवगत कराया

परीक्षा विभाग के सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ गौतम कुमार यादव ने कहा कि पूरे मामले को लेकर विवि के प्रभारी कुलपति को अवगत कराया गया है. उनका निर्देश मिलने पर आगे की प्रक्रिया की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel