[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news दिखावे का बना अमृत भारत स्टेशन, निरीक्षण खत्म, व्यवस्था यथावत

Bhagalpur news दिखावे का बना अमृत भारत स्टेशन, निरीक्षण खत्म, व्यवस्था यथावत

0

कहलगांव रेलवे स्टेशन दिखावे का अमृत भारत स्टेशन बन गया है. स्टेशन परिसर की दो तस्वीरें केवल दृश्य नहीं हैं, बल्कि व्यवस्था की सच्चाई का आईना है. यह तस्वीरें रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं. पहली तस्वीर 10 अप्रैल की है, जब पूर्व रेलवे के वाणिज्य प्रबंधक उदय शंकर झा स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उनके आगमन से पहले स्टेशन परिसर से सभी अवैध दुकानों को हटा दिया गया था और पूरा स्टेशन परिसर साफ-सुथरा कर चकाचक दिया गया था. दूसरी तस्वीर उनके निरीक्षण कर जाने के बाद की है, जिसमें सामान्य दिनों की तरह फिर से वही अवैध दुकानें स्टेशन परिसर में सज गयी हैं और गंदगी का अंबार साफ नजर आता है. यह साफ दर्शाता है कि निरीक्षण खत्म होते ही प्रशासन की सख्ती भी खत्म हो जाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नयी बात नहीं है. जब भी कोई बड़ा अधिकारी निरीक्षण पर आता है, तो अस्थायी रूप से व्यवस्था सुधार दी जाती है, लेकिन बाद में स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है. सवाल है कि क्या रेलवे अधिकारियों को केवल निरीक्षण के दिन ही अवैध अतिक्रमण हटाने की याद आती है, अगर यह दुकानें नियम के विरुद्ध हैं, तो इन पर स्थायी कार्रवाई क्यों नहीं होती. रेलवे प्रशासन की इस दोहरी व्यवस्था से न केवल नियमों की अनदेखी हो रही है, बल्कि यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. जरूरत है कि इस मुद्दे पर स्थायी और सख्त कार्रवाई की, ताकि स्टेशन परिसर हमेशा व्यवस्थित और सुरक्षित बना रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel