सुलतानगंज नगर क्षेत्र के मुख्य चौक बाजार के समीप शुक्रवार की अल सुबह एक तेज रफ्तार निजी एम्बुलेंस ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में टोटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि टोटो पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतक की पहचान मिर्जापुर वार्ड सात के दिव्यांग मनोज कुमार तांती उर्फ बौना (42) के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे की बतायी जा रही है.