[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क संगीत और नृत्य प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू

आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क संगीत और नृत्य प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू

0
आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क संगीत और नृत्य प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू

भागलपुर से संजीव झा की रिपोर्ट :

कला, संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर में नये सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. यहां युवाओं को शास्त्रीय गायन, वाद्य वादन (तबला), कथक नृत्य व भरतनाट्यम विधा में प्रशिक्षित किया जायेगा. इस बात की जानकारी जिला कला-संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने दी.

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा चयन

अंकित रंजन ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य है. नामांकन का आधार पहले आओ, पहले पाओ रखा गया है. यानी, जो आवेदक पहले फॉर्म भरेंगे, उन्हें प्रशिक्षण के लिए प्राथमिकता दी जायेगी. सीटों के सीमित होने की संभावना को देखते हुए इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं.

संपूर्ण प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क

इस प्रशिक्षण केंद्र की सबसे खास बात यह है कि यहां संपूर्ण प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क (फ्री) प्रदान किया जायेगा. इसके लिए प्रशिक्षुओं से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा. हालांकि, प्रशिक्षण से जुड़ी आवश्यक सामग्री जैसे वाद्य यंत्र, तबला, हारमोनियम, घुंघरू और ड्रेस आदि की व्यवस्था प्रशिक्षुओं को स्वयं करनी होगी.

कक्षा का समय और स्थान

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, खिरनी घाट मार्ग, बड़ी खंजरपुर, भागलपुर में आयोजित किया जायेगा. प्रशिक्षण की कक्षाएं हर सप्ताह मंगलवार से रविवार तक निर्धारित समय पर संचालित की जायेंगी, जबकि सोमवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा. कला और संस्कृति में रुचि रखने वाले स्थानीय युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने का यह एक सुनहरा अवसर है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel