[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर तीन स्तरीय जांच के बाद परीक्षार्थियों को मिलेगा प्रवेश

तीन स्तरीय जांच के बाद परीक्षार्थियों को मिलेगा प्रवेश

0
तीन स्तरीय जांच के बाद परीक्षार्थियों को मिलेगा प्रवेश

दरभंगा विवि के बैनर तले होने वाले सीइटी बीएड 2024 प्रवेश परीक्षा 25 जून को जिला के 26 सेंटर पर होगी. परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों तीन स्तर पर सघन जांच होगी. सभी केंद्रों पर जैमर भी लगाया जायेगा. परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी भी होगी. केंद्र में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस लिया जायेगा. परीक्षा केंद्रों की फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नोडल विवि दरभंगा से केंद्रीय पर्यवेक्षक सह समन्वयक व राजभवन से भी पर्यवेक्षक भागलपुर पहुंच चुके हैं. पर्यवेक्षक की टीम लगातार सभी सेंटरों का निगरानी कर रहे हैं. बीएड प्रवेश परीक्षा में टीएमबीयू के अंतर्गत 13372 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसमें 7374 महिला व 5998 पुरुष हैं. परीक्षा सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक होगी. छात्रों को सुबह 8:30 से 10.30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति है. — केंद्र पर पानी, बिजली व सफाई की व्यवस्था करने का निर्देश दरभंगा नोडल विवि से आये केंद्रीय पर्यवेक्षक सह समन्वयक डॉ दिनेश प्रसाद साह व डॉ काली दास झा ने कहा कि सभी 26 परीक्षा सेंटरों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है. सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि सेंटर पर पानी, बिजली व सफाई की समुचित व्यवस्था कराये. परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त कराने के लिए सभी केंद्राधीक्षकों को विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिया गया है. — परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर रोक परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर रोक है. इसके बाद भी छात्रों के पास से मिलता है, तो परीक्षार्थी की उम्मीदवारी तत्काल रद्द कर दी जायेगी. साथ ही कानूनी कार्रवाई की जायेगी. नोडल अधिकारी प्रो झा ने कहा कि सेंटर पर मोबाइल फोन, प्रवेश पत्र पर कोई लिखित टिप्पणी, सादा कागज, कुलकुलेटर, स्मार्ट घड़ी सहित अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ ले जाना प्रतिबंध है. — विवि व जिला प्रशासन की तरफ से स्टैटिक मेजिस्ट्रेट की होगी तैनाती टीएमबीयू के बनाये गये नोडल पदाधिकारी सह कॉलेज इंस्पेक्टर प्रो संजय कुमार झा ने कहा कि कुलपति प्रो जवाहर लाल के निर्देशन परीक्षा की तैयारी की जा रही है. विवि व जिला प्रशासन के स्तर से सभी सेंटरों पर स्टैटिक मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीनियर प्रोफेसर व डीन को पर्यवेक्षक व उड़नदस्ता में शामिल किया गया है. — यहां बना है परीक्षा केंद्र टीएनबी लॉ कॉलेज, एसएम कॉलेज, टीएनबी कॉलेज, बीएन कॉलेज, सबौर कॉलेज, नवस्थापित जिला स्कूल, शारदा झुनझुनवाला महिला कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, मुस्लिम डिग्री कॉलेज, श्री रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर, आरबीएस विद्या विहार, महादेव सिंह कॉलेज, इंटर स्तरीय उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, सेंट पॉल स्कूल, गर्ल्स इंटर स्कूल सबौर, दीक्षा इंटर नेशनल स्कूल, डिवाइन हैप्पी स्कूल, एसएस गर्ल्स हाई स्कूल नाथनगर, सुखराज राज हाई स्कूल नाथनगर, गुरुकुल इंटर स्कूल नाथनगर सहित 26 सेंटर बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel