[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. बैजानी में संदेहास्पद परिस्थिति में गंभीर हुए युवक की मौत

bhagalpur news. बैजानी में संदेहास्पद परिस्थिति में गंभीर हुए युवक की मौत

0

बायपास थाना क्षेत्र के रामनगर बैजानी गांव में संदेहास्पद स्थिति में गंभीर हुए नागेश्वर दास के 23 वर्षीय पुत्र दौलत कुमार की इलाज के क्रम में मौत हो गयी है. गुरुवार को दौलत को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज लाया गया था, जहां इलाज के क्रम में शुक्रवार की सुबह उसकी मृत्यु हो गयी. मायागंज स्थित बरारी कैंप थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. मृतक की पत्नी सजनी देवी ने पुलिस के समक्ष बताया कि दौलत शाम छह बजे काम करके घर पर आये और उसे एकाएक उल्टी होने लगी. पूछने पर कुछ नहीं बताया. स्थिति खराब हो जाने पर मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बताया कि इलाज के क्रम में चिकित्सक ने बताया कि दौलत किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ खा लिया है. दौलत एक पुत्र और पत्नी को बेसहरा छोड़ गया है.

वहीं मृतक के पिता नागेश्वर दास ने बताया कि दौलत शराब का आदतन नहीं था, लेकिन गुरुवार को उसे लगा कि वह शराब पीकर घर आया है. एकाएक उसे उल्टी होने लगी और फिर उसका पेट भी खराब हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया कि घर में भी सब कुछ ठीक ठाक था. पत्नी से भी उसका संबंध ठीक था. उसने क्या खाया, क्यों खाया, इस बारे में उसे कुछ नहीं पता. दौलत की मृत्यु के बाद परिजन शोक संतप्त हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel