[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. विभिन्न क्षेत्रों की 30 हस्तियां कर्ण सम्मान से सम्मानित

bhagalpur news. विभिन्न क्षेत्रों की 30 हस्तियां कर्ण सम्मान से सम्मानित

0

– युग चेतना फाउंडेशन, अंग-जन-गण, अंग मदद फाउंडेशन और अंगिका सभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजनयुग चेतना फाउंडेशन, अंग-जन-गण, अंग मदद फाउंडेशन और अंगिका सभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान में विश्व मातृभाषा दिवस पर अंग अंगिका साहित्य महोत्सव व दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न विधाओं से जुड़ीं 30 हस्तियों को सम्मानित किया गया.

आयोजन के मुख्य अतिथि आइएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ डीपी सिंह ने कहा कि अंगिका अंगवासियों की मौलिक भाषा है. अंगवासियों की पीड़ा अंगिकाभाषी ही समझ सकते हैं. कोई भी विद्या जाति से नहीं गुण से सम्मान पाती है. दानवीर कर्ण को ज्ञान का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी संभव हो अंगिका में ही बात करें, तभी हमारी यह मातृभाषा सम्मानित होगी. जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ शंभू दयाल खेतान ने कहा कि विश्वविद्यालयों में अंगिका की पढ़ाई हो रही है, इस विषय में शोध भी हो रहा है, हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि निश्चित रूप से अंगिका को प्रतिष्ठित सम्मान मिलेगा. आयोजन की अध्यक्षता करते हुए नागरिक परिषद के महासचिव प्रो रतन कुमार मंडल ने दानवीर कर्ण को अंग क्षेत्र का गौरव बताते हुए कहा कि अधिक-से-अधिक अंगिका में ही बात करें. डॉ मनोज मीता, डॉ मीरा झा, डॉ रमेश आत्मविश्वास, साहित्यकार रंजन कुमार ने भी संबोधित किया.

इन विभूतियों को मिला सम्मान

मधेपुरा के प्रशांत कुमार को पत्रकारिता, खगड़िया के सुमन शिव कुमार शिक्षा और साहित्य, डॉ कविता परवाना, सुजीत कुमार, चंपारण के डॉ नीरज गुप्ता, मुंगेर के रंगकर्मी डॉ कुमार चैतन्य प्रकाश, कटिहार की ऋचा चौधरी, बांका की सुजाता वैद्य, मुंगेर निवासी जल संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले राष्ट्रपति से सम्मानित किशोर जायसवाल, राजन कुमार, गोड्डा की डॉ स्मिता शिप्रा, शेखर, डॉ मनीषा पांडे, भागलपुर से प्रकाश चंद्र गुप्ता, सुपौल के पंचम नारायण सिंह, रत्ना भदोरिया, सत्यनारायण मंडल, कुंदन कुमार, अंकित रंजन पाठक, प्रो आरकेडी नीलंती, हेमलता म्हस्के, सरस्वती भाई, आभा पूर्वे, डॉ मनोज कुमार यादव, सरयुग पंडित सौम्य, डॉ अचल भारती, तम कुमार विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश जग प्रिय, डॉ विकास सोलंकी, अशोक कुमार बनर्जी, उत्तम सिन्हा, कल्पना पाण्डेय, निवास चंद्र मोदी, महाराष्ट्र के प्रथमेश सोनवाने, अजेश साहू, मधुरेंद्र सैंड कलाकार सम्मानित हुए.

पत्रिका व पुस्तक का विमोचन

डॉ अमरेंद्र द्वारा संपादित पत्रिका “आंगी “, डॉ. सुधीर मंडल और डॉ माखन प्रसाद शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक गांधी दर्शन और विचार ” प्रदीप राय की पुस्तक “गांधी जी का ग्राम स्वराज “और कर्ण पुरस्कार से संबंधित स्मारिका का लोकार्पण अतिथियों ने किया. कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार व समाजसेवी प्रसून लतांत ने किया. आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए अंग-जन-गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर मंडल ने अंगिका विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर किये गए अपने प्रयासों की चर्चा की. युग चेतना फाउंडेशन के निदेशक शिवनंदन खेतान ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अमरेंद्र,डॉ.ब्रह्मदेव कुमार आदि उपस्थित थे. कर्ण की भूमिका में आए हीरो राजन कुमार आकर्षण का केंद्र रहे. सम्मान समारोह के दूसरे सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ कवि राजकुमार ने किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel