[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. यूपी के ट्रक से 34.73 लाख रुपये मूल्य का 2894 लीटर विदेशी शराब बरामद

bhagalpur news. यूपी के ट्रक से 34.73 लाख रुपये मूल्य का 2894 लीटर विदेशी शराब बरामद

0

मद्य निषेध थाना भागलपुर सदर ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइपास सड़क टोल प्लाजा से पहले एक यूपी के ट्रक से 2894 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी की है. शराब का अनुमानित मूल्य 34.73 लाख रुपये है. जब्त विदेशी शराब पंजाब में निर्मित है. पुलिस ने मौके से ही ट्रक चालक समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र के बधुआपुर निवासी सुबोध साह (32) को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि शराब की यह बड़ी खेप होली में खपाने के लिए मुंगेर के नंदगांव नामक गांव जा रही थी. गुप्त सूचना मिलते ही उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. बाइपास सड़क पर टोल प्लाजा के पास वाहन मद्य निषेध विभाग की टीम ने वाहनों को जांच करना प्रारंभ कर दी. जैसे ही ट्रक उक्त स्थल पर खड़ी हुई तो चालक ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को बरगलाने का भरपूर प्रयास किया. चालक ने पुलिस को कहा कि चेक कर लिया जाय, उसके ट्रक में पुआल है. लेकिन पुलिस को पक्की सूचना थी, इसलिए चालक को वहीं रोक कर ट्रक चेक करवाने कहा गया. पहले चरण में ट्रक पर लोड पुआल देख कर पुलिस को भी भ्रम हुआ कि ट्रक पर पुआल ही है. लेकिन पुलिस ने जब पुआल हटाया तो नीचे से एक के बाद एक शराब की कार्टन बरामद हुई. बड़ी मात्रा में शराब देख कर आस पास के लोग भी अचंभित थे. कुल 335 कार्टन बरामद की गयी थी, जबकि शराब की कुल बोतल 16,080 है. मद्य निषेध विभाग की टीम ने आरोपित चालक सुबोध से कड़ी पूछताछ की. चालक ने कहा है कि झारखंड से वह शराब की खेप ले कर मुंगेर जा रहा था. उसे बताया गया था कि नंदगांव में शराब की डिलीवरी होनी है लेकिन डिलीवरी कौन लोग लेंगे, यह उसे नहीं बताया गया था. पुलिस चालक के मोबाइल और झारखंड लिंक के सहारे असली शराब माफिया तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. छापेमारी अभियान में मद्य निषेध सदर थाना भागलपुर के थानाध्यक्ष गौतम कुमार, अवर निरीक्षक बालकेश्वर राम, सहायक अवर निरीक्षक एवं मद्य निषेध सिपाही और गृहरक्षक भी शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel