[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. चार जगहों पर छापेमारी में 227.35 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

bhagalpur news. चार जगहों पर छापेमारी में 227.35 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

0

नशे के विरुद्ध भागलपुर पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में चार जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर 227.35 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला तस्कर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर चलाये गये छापेमारी अभियान में विभिन्न जगहों पर संबंधित एसडीपीओ दल का नेतृत्व कर रहे थे. सर्वाधिक कोतवाली थाना पुलिस ने 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपितों को गिरफ्तार किया है. एक प्रेस वार्ता में सिटी एसपी शैलेंद्र ने कहा कि मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. होली पर्व के दौरान लोगों से नशा मुक्त होली मनाने की अपील की गयी है. 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार अलीगंज और मोहद्दीनगर के तस्कर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में पुलिस ने 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों में मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी रविंद्र प्रसाद साव का पुत्र अभिषेक कुमार और बबरगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर निवासी श्याम प्रसाद साव का पुत्र गौरव कुमार साव है. पुलिस ने दोनों आरोपितों का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. 14.20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ फिर गिरफ्तार हुई फुटरो देवी ललमटिया थाना पुलिस ने 14.20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ ब्राउन तस्कर पासी टोला निवासी फुटरो देवी उर्फ रेणु देवी को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. मादक पदर्थों के खरीद फरोख्त मामले में वह पहले भी जेल जा चुकी है. नाथनगर थाने में फुटरो देवी के खिलाफ एक शराब बरामदगी और एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं. छापेमारी सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार के नेतृत्व में की गयी थी. छापेमारी अभियान में ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान व अन्य पुलिस बल शामिल थे. होटल के कमरे से 10.29 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार हुआ बीएस कारोबारी बाइपास थाना क्षेत्र के मनोहरपुर स्थित गोलू होटल के प्रथम तल्ले से 10.29 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित मनोहरपुर मोड़ निवासी गनौरी यादव का पुत्र अमित कुमार है. पुलिस ने अमित के पास से ब्राउन शुगर के अलावा दो मोबाइल फोन, एक वेट मशीन और एक चाकू बरामद किया है. छापेमारी अभियान में डीआईयू प्रभारी परमेश्वर सहनी, बादपास थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय समेत अन्य पुलिस बल भी शामिल थे. 3.6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने मीराचक से आरोपित को किया गिरफ्तार औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के मीराचक में पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपित को 3.6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित मीराचक निवासी फूदो मंडल का पुत्र अरविंद कुमार है. पुलिस ने आरोपित के पास से दो मोबाइल फोन और 3600 रुपये की नगदी बरामद की है. पुलिस ने आरोपित युवक से सघन पूछताछ की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel