[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत

बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत

0
बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत

सिकटा. गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुन्दरगांवा में बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान सुन्दरगांवा के पप्पू साह (22 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेजने की कार्रवाई कर रही है.

ग्रामीणों सूत्रों के अनुसार मृतक का घर फूस की झोपड़ी है. उसके झोपड़ी में विद्युत का कनेक्शन था, जिसका तार टूटकर गिरा हुआ था. युवक किसी सामान को लेने घर में गया था. इसी बीच टूटी बिजली के तार की चपेट आकर सट गया था. कुछ देर बाद उसकी मां तारा देवी जब घर में गई तो उसे गिरा हुआ, देख उसे उठाने का प्रयास करने लगी. वह नहीं उठा तो मां ने शोर मचाने लगी. हल्ला सुनकर ग्रामीण पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. युवक की शादी करीब पांच साल पहले पूर्वी चम्पारण के मोतीहारी में हुई थी. अभी उसे कोई बच्चा नहीं है. घटना के समय उसकी पत्नी रेखा देवी मैके में थी. सरगटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमेश पंड़ित व पूर्व मुखिया इस्लाम अंसारी ने बताया कि मृत युवक छह भाईयों में तीसरे नंबर का है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel