[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Yogapatti Maale Protest: बेतिया राज की जमीन पर भूमिहीनों को मालिकाना हक देने की मांग, योगापट्टी में जोरदार धरना

Yogapatti Maale Protest: बेतिया राज की जमीन पर भूमिहीनों को मालिकाना हक देने की मांग, योगापट्टी में जोरदार धरना

Yogapatti Maale Protest: बेतिया राज की जमीन पर भूमिहीनों को मालिकाना हक देने की मांग, योगापट्टी में जोरदार धरना
योगापट्टी अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन करते भाकपा माले रेड फ्लैग के कार्यकर्ता

बेतिया के योगापट्टी से समीर वाजपेयी की रिपोर्ट

Yogapatti Maale Protest: योगापट्टी प्रखंड के अंचल कार्यालय के मुख्य गेट पर भाकपा माले रेड फ्लैग की योगापट्टी अंचल कमेटी के बैनर तले सात सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया.धरने की अध्यक्षता वीरझन महतो ने की.इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया तथा अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की.धरना समाप्त होने के बाद सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अंचलाधिकारी को सौंपा.

भूमिहीनों को वासभूमि और सरकारी जमीन पर मालिकाना हक देने की मांग

धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले रेड फ्लैग के राज्य सचिव कॉमरेड रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने कहा कि राज्य में भूमिहीनों और गरीब परिवारों को भूमि का अधिकार दिलाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए.उन्होंने मांग की कि बेतिया राज की जमीन पर भूमिहीन एवं गरीब परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराई जाए.साथ ही सरकारी जमीन पर वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों को उसी स्थान पर मालिकाना हक दिया जाए.ताकि उन्हें भविष्य में बेदखली का डर न रहे.

भूमि विवादों का निपटारा और अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की अपील

उन्होंने योगापट्टी अंचल के नवलपुर थाना क्षेत्र स्थित ढढ़वा गांव की निजी एवं सेटलमेंट की जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की.उन्होंने कहा कि यदि भूमि विवादों का समय पर समाधान नहीं हुआ तो गरीबों को न्याय नहीं मिल पाएगा.इसके अलावा उन्होंने नरकटियागंज, सुगौली, रक्सौल और मोतिहारी से पटना के लिए अतिरिक्त 10 जोड़ी ट्रेनों के संचालन की मांग भी उठाई.

पेंशन राशि बढ़ाने और 347 भूमिहीन परिवारों की सूची सौंपने पर जोर

अपने संबोधन में रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन की राशि बढ़ाकर प्रतिमाह पांच हजार रुपये करने तथा भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमल जमीन उपलब्ध कराने की मांग की.अंचल सचिव वीरक्षण महतो ने बताया कि योगापट्टी अंचल क्षेत्र के 347 भूमिहीन परिवारों की सूची अंचलाधिकारी को सौंपी गई है.धरने को शंभू चौधरी, अनिल प्रसाद, सनेहा देवी सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया.

ये भी पढ़ें: वित्तरहित शिक्षकों को अनुदान और सातवें वेतनमान के लिए मुख्यमंत्री से मिले आफाक हैदर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel