[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया पुलिस ने पेड़ से लटकी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव को किया बरामद

पुलिस ने पेड़ से लटकी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव को किया बरामद

0
पुलिस ने पेड़ से लटकी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव को किया बरामद

हरनाटांड़. बगहा पुलिस जिला बगहा अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र के केरइ गांव सटे जंगल से एक पेड़ से लटकी एक महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. पुलिस द्वारा महिला की पहचान कर लिया गया है. नौरंगिया थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के केरइ गांव निवासी सुनील मुसहर की 30 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है. वहीं पुलिस महिला की मौत से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच पड़ताल करने में जुटी है. वहीं मृतक के पिता रामनगर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी विजय मुसहर ने बताया कि ससुराल वालों द्वारा मेरी पुत्री की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से जंगल में पेड़ से लटका दिया गया था. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व मेरी पुत्री से बंगलुरु में दूरभाष पर बात हुई थी तो उसने बताया था कि मेरा पति दहेज को लेकर मेरे साथ बार -बार मारपीट कर रहा है. हालांकि जब मुझे दूरभाष पर सूचना मिली तो मैं मजदूरी के लिए बेंगलुरु गया था और मंगलवार को जैसे ही अपने घर पहुंचा तो उसके अगले दिन मेरी पुत्री की मौत होने की सूचना मिली और जब मैं अपने पुत्री के ससुराल पहुंचा तो देखा कि मेरी पुत्री को जंगल में पेड़ से लटके हुए शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. वहीं मृतका के भैसुर राजेश मुसहर ने बताया कि बुधवार की दोपहर पशुओं के चारा लाने के लिए जंगल गई थी. वही जंगल में गए लोगों द्वारा करीब तीन बजे घर वापस आने के क्रम में देखा गया कि एक महिला पेड़ से लड़की हुई है. जिसको देख मजदूरों ने गांव में पहुंचकर लोगों के बीच इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और लोगों ने इसकी सूचना नौरंगिया थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचे जंगल में पेड़ से लटकी महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस आसपास के लोगों से मौत से जुड़ी विभिन्न पहलुओं की जांच पड़ताल करने में जुटी है. नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और आरोपी की पहचान होते हैं. गिरफ्तारी कर ली जाएगी. अगर परिजनों की माने तो मृतक तीन माह की गर्भवती भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel