[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, तीन की स्थिति गंभीर, रेफर

दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, तीन की स्थिति गंभीर, रेफर

0
दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, तीन की स्थिति गंभीर, रेफर

मैनाटांड़/इनरवा . मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर एसएसबी कैंप के समीप बाइक दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसमें से घायल एक महिला की मौत इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में हो गई. मृत महिला की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी जोगेश्वर साह की पत्नी सरस्वती देवी 60 वर्षीय के रूप में की गई है. घायलों की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के ही सूरज यादव 65 वर्षीय, रामप्रसाद कुशवाहा के पुत्र विजय कुशवाहा 35 वर्षीय तथा मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी शंभू पांडेय के पुत्र अमित पांडेय 40 वर्षीय के रूप में की गई है. एक बाइक पर सवार होकर विजय, सूरज और सरस्वती देवी अपनी आंख का इलाज कराने अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मैनाटाड़ गए थे. इलाज कराने के दौरान वापस अपने घर को लौट रहे थे. तभी एक बाइक सवार ने बसंतपुर एसएसबी कैंप के समीप ठोकर मार दी. इसमे दोनों बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. वही सरस्वती देवी की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत हो गई. हालांकि मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और शव को अपने घर लेकर आए और अंतिम संस्कार कर दिए. मौत की घटना के बाद मृतका के परिजन अजय प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, पप्पू कुमार, नागेश्वर महतो सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel