[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया चीनी मिल, अस्पताल, स्कूल, पोस्ट आफिस, प्रखंड कार्यालय समेत बीडीओ सीओ आवास में घुसा पानी

चीनी मिल, अस्पताल, स्कूल, पोस्ट आफिस, प्रखंड कार्यालय समेत बीडीओ सीओ आवास में घुसा पानी

0
चीनी मिल, अस्पताल, स्कूल, पोस्ट आफिस, प्रखंड कार्यालय समेत बीडीओ सीओ आवास में घुसा पानी

नरकटियागंज. नगर परिषद के लिए बारिश अभिशाप बन रही है. शनिवार को हुई मुसलाधार बारिश से नगर का कोना कोना पानी पानी हो गया. नगर के चीनी मिल के गेस्ट हाउस, एसडीपीओ व कार्यपालक अध्यक्ष चन्द्रमोहन समेत चीनी मिल के कर्मियों के आवास में बारिश के पानी ने तबाही मचा दी. यहां एक से दो फीट पानी भर गया. वहीं अनुमंडलीय अस्पताल, मतिसरा कुअर बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, रेलवे प्राथमिक विद्यालय, रेलवे स्टेशन, प्रखंड कार्यालय, बीडीओ आवास, सीओ आवास समेत कर्मचारियों का आवास पूरी तरह पानी से घिर गया है. बीडीओ सीओ आवास से पंप सेट लगाकर पानी निकासी करवायी गयी. बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि उनके आवास समेत प्रखंड कार्यालय में पानी भर गया है. सभी सामानों को टेबल पर रखवा दिया गया है. प्रखंड कर्मी प्रदीप कुमार, प्रियंका भारती, कविता कुमारी, सलोनी कुमारी आदि ने बताया कि कार्यालय में पानी भर गया है. बैठने तक की जगह नहीं है. वहीं अस्पताल में जल जमाव से यहां आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. चीनी मिल के चिकित्सा पदाधिकारी सह वार्ड 10 के पार्षद डॉ एके सिंह ने बताया कि बारिश होने पर मिल परिसर और गोदाम पानी से भर जाते हैं. पानी निकासी में पांच से छ: घंटे लग जाते हैं. इस बारे में सामान्य बोर्ड की बैठक में मुद्दा उठाया गया है साथ ही नप अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है. वार्डों की स्थिति खराब नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से लेकर सभी 25 वार्डों में स्थिति नारकीय बन गयी है. कई मुहल्लों के घरों में नाली का गंदा पानी घुस गया है. इससे मुश्किलें बढ़ गयी है. नगर के सुमन विहार, शिवगंज, नंदपुर खोड़ी, दिउलिया, हरदिया, पुरानी बाजार आदि मुहल्लों में लोगो के घरों में नाली का गंदा पानी घुसने से लोग हैरान व परेशान रहे. शिवगंज प्रोफेसर कालोनी के अतुल कुमार ने बताया कि नानी का गंदा पानी लोगो के घरों में प्रवेश कर रहा है. रहना दुभर हो रहा है. नाली उंचा बना दिया जा रहा है और सड़क उपर, कोई नियम कानून नही है. पानी निकासी को नप ने झोंकी ताकत मूसलाधार बारिश से हुए जल जमाव से निजात पाने के लिए नगर परिषद की ओर से जगह जगह जेसीबी मशीन और सफाई कर्मियों को लगाया गया. सभापति रीना देवी ने बताया कि अत्यधिक बारिश से जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है. जहां जहां पानी गा है उसे साफ करवाया जा रहा है. सफाई व्यवस्था भी करवाई जा रही है. कुछ वार्डो में पंप सेट के माध्यम से पानी निकासी करवाई जा रही है. उपसभापति पूनम देवी ने बताया कि नगर में जल जमाव को लेकर कार्य किया जा रहा है. जल्द ही निजात मिलेगी. कोट.. नगर परिषद में हुई मुसलाधार बारिश के बाद जहां जहा जल जमाव हुए है. वहां सफाई कर्मियों को पानी निकासी कराने का निर्देश दिया गया है. जल जमाव वाले क्षेत्रों पर नप की पूरी नजर है. सभी 25 वार्डों के लोगो की परेशानी खत्म हो स्थायी समाधान किया जाएगा. उपेन्द्र कुमार सिन्हा, इओ नगर परिषद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel