[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bear Attack: शावक के साथ बैठी मादा भालू ने किसान पर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप

Bear Attack: शावक के साथ बैठी मादा भालू ने किसान पर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप

0
Bear Attack: शावक के साथ बैठी मादा भालू ने किसान पर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप
वाहन से घायल किसान को ले जाते अस्पताल और भालू की सांकेतिक तस्वीर

Bear Attack: बगहा में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से जंगली जानवरों के निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में शनिवार को वीटीआर वन क्षेत्र से निकले एक भालू ने उत्पात मचाते हुए गोबरहिया थाना क्षेत्र के बेतहनी गांव में सुबह-सुबह एक किसान पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया. भालू के हमले की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घायल किसान की पहचान बेतहनी दोन के बेतहनी गांव निवासी गणेश्वर महतो के रूप में की गई है.

किसान जा रहा था खेत, तभी हो गया हमला

गणेश्वर महतो अपने ससुर के साथ गांव के खेत में स्थित गन्ना काटने के लिए खेत जा रहे थे. इसी दौरान अपने शावक के साथ बैठी मादा भालू ने अचानक गणेश्वर महतो पर हमला कर दिया. आसपास के लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह उसकी जान बचाई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल किसान को इलाज के लिए पीएचसी हरनाटांड़ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर कर दिया. हालांकि परिजनों ने रेफर के बाद हरनाटांड़ स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज कराना उचित समझा.

प्राथमिक उपचार के बाद किया गए रेफर

पीएचसी प्रभारी डॉ राजेश सिंह नीरज ने बताया कि भालू के हमले में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है.

Also Read : Success Story: बिहार के लाल का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप

वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

दरअसल, वीटीआर में इन दिनों भालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. ये भालू गन्ना चूसने के लिए जंगल से सटे गन्ने के खेतों में पहुंचते रहते हैं. हालांकि, इस दौरान कई बार इंसानों और इनके बीच संघर्ष भी हो जाता है, जिससे लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ता है. फिलहाल इस घटना के बाद वन विभाग ने लोगों को सतर्क और सजग रहने को कहा है और वन क्षेत्र में अकेले जाने पर रोक लगा दी है.

Also Read : Pragati Yatra: सीएम नीतीश ने बेगूसराय को दी 558 करोड़ की सौगात, 640 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel