मोहम्मदपुर की एचएम को नहीं हटाने पर हंगामा, प्रदर्शन व बीडीओ का घेराव

प्रखंड के मोहम्मदपुर प्राथमिक विद्यालय की एचएम निपु कुमारी व पंचायत सचिव मो. जलालुद्दीन पर मिलीभगत का आरोप लगाकर स्कूल के सैकड़ों बच्चे व उनके अभिभावकों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर आक्रोश जता प्रदर्शन किया.

By SATISH KUMAR | September 13, 2025 8:30 PM

नरकटियागंज . प्रखंड के मोहम्मदपुर प्राथमिक विद्यालय की एचएम निपु कुमारी व पंचायत सचिव मो. जलालुद्दीन पर मिलीभगत का आरोप लगाकर स्कूल के सैकड़ों बच्चे व उनके अभिभावकों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर आक्रोश जता प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी प्रधान शिक्षिका और पंचायत सचिव के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई नहीं होने से नाराज थे. अभिभावकों व बच्चों ने बीडीओ सूरज कुमार सिंह का घेराव कर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे. मोहम्मदपुर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय कर सभी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे हाथों में तख्तियां लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे.तख्तियों पर एचएम व पंचायत सचिव के विरोध में नारे लिखे हुए थे. बच्चों व अभिभावकों का कहना था कि स्कूल की परिस्थिति बदतर हो गयी है. एचएम की मनमानी चरम पर है. एचएम कच्चा अंडा देती है. खाना भी ठीक नहीं बनता है. बच्चों ने कहा कि एचएम द्वारा नाली तक साफ कराई जाती है.अभिभावकों ने बताया कि स्कूल के एक शिक्षक मो. रिजवान को जबरन स्कूल से धक्का देकर निकाल दिया गया. एचएम की मनमानी से सभी शिक्षक भी त्रस्त हैं. बच्चों की शिकायतों को बीडीओ ने कलमबद्ध किया और उन्हें हरहाल में कार्रवाई का आश्वासन दिया. बीडीओ ने बताया कि स्कूल की एचएम के निलंबन को लेकर पंचायत सचिव को पत्र दिया गया है. लेकिन पंचायत सचिव द्वारा वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना की जा रही है. पंचायत सचिव को दोबारा पत्र भेजा जा रहा है. कार्रवाई की दिशा में पहल नही होने पर उसके विरुद्ध ही निलंबन को लेकर जिला को पत्र लिखा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है