[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कटकर अज्ञात युवक की मौत

सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कटकर अज्ञात युवक की मौत

0
सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कटकर अज्ञात युवक की मौत

बगहा. मंगलवार की शाम करीब चार बजे अप सप्तक्रांति 12557 एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी है. घटना नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर बगहा-वाल्मीकिनगर स्टेशन के बीच पटखौली के समीप की है. शव को रेलवे ट्रैक पर देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ एवं पटखौली थाना को दी. घटना की सूचना पर पहुंची आरपीएफ की पुलिस ने रेलवे ट्रैक से युवक के शव को हटाया. जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया. इस बाबत आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं अप ट्रैक पर युवक के शव रहने से 05095 सवारी गाड़ी करीब आधे घंटे तक बगहा रेलवे स्टेशन पर रुकी रही. बाद में आरपीएफ पुलिस द्वारा ट्रैक से शव को हटाने के बाद सवारी गाड़ी का परिचालन शुरू किया गया. आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस युवक की पहचान में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel