[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया चनपटिया सेंटर में सिलेंडर ब्लास्ट से झुलसे दो युवकों की मौत

चनपटिया सेंटर में सिलेंडर ब्लास्ट से झुलसे दो युवकों की मौत

0
चनपटिया सेंटर में सिलेंडर ब्लास्ट से झुलसे दो युवकों की मौत

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के चनपटिया सेंटर गांव में 24 अक्तूबर की शाम हुए सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसे दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतकों की पहचान कुकुरा गांव निवासी रिंकू कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है. दोनों का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा था, जहां 12 दिन तक जीवन-मौत से जूझने के बाद दोनों ने दम तोड़ दिया. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि आग जिस घर में लगी थी, वहां से पहले भी पेट्रोल-डीजल और थिनर का अवैध भंडारण बरामद किया गया था. 18 अक्तूबर को हुई छापेमारी में पुलिस ने उस घर से 2015 लीटर पेट्रोल, 2420 लीटर डीजल और 3300 लीटर थिनर जब्त कर घर मालिक संजय साह को गिरफ्तार किया था. बताया गया कि संजय साह के जेल जाने के बाद भी मिलावटी पेट्रोल-डीजल का काम जारी था. इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और आग ने विकराल रूप ले लिया. दोनों झुलसे युवकों को पहले नरकटियागंज अस्पताल, फिर बेतिया होते हुए पटना रेफर किया गया था. फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में करीब छह घंटे लगे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel