[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया वन कर्मियों ने रिहायशी क्षेत्र से दो गेहुंअन सांप का किया रेस्क्यू

वन कर्मियों ने रिहायशी क्षेत्र से दो गेहुंअन सांप का किया रेस्क्यू

0
वन कर्मियों ने रिहायशी क्षेत्र से दो गेहुंअन सांप का किया रेस्क्यू

हरनाटांड़. जैसे ही गर्मी बढ़ रही वैसे ही घरों व गांव में सांपों का निकलना शुरू हो गया है. इसी क्रम में रामपुर पोखरा टोला गांव सन्नी कुमार के घर में दो कोबरा सांप घुस गया. जिसके बाद घर वालों में अफरा तफरी मच गयी. लिहाजा परिवार के सदस्य हों हल्ला किये और गांव के लोगों ने पहुंचकर सांप को घेर कर रखा. जिसके बाद गृह स्वामी ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचे स्नैक कैचर और वन कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत कर दोनों सांपों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया. जिसके बाद कोबरा प्रजाति के गेहुअन सांपों को वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्र स्थित घने जंगल में छोड़ दिया गया. तब जाकर घर वालों के साथ साथ गांव वालों ने राहत की सांस ली. इस बाबत बगहा प्रक्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में छोड़ दिया गया है. इसके साथ ही लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि जंगली जानवरों के रिहायशी क्षेत्र में पहुंचने की सूचना तत्काल वन विभाग को दें. ताकि उनका रेस्क्यू किया जा सके. बता दें कि गर्मी की आहट के साथ ही वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्र में हुई अगलगी की घटनाओं के बाद जंगली जीव जंतु भटककर आस पास के रिहायशी इलाकों में पहुंच गये है. लिहाजा लोग इस पर समय रहते रोकथाम की मांग कर रहे हैं. ताकि जान माल का कोई नुकसान न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel