[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया भेड़िहारी वन क्षेत्र में आग लगने से दो एकड़ सदाबहार जंगल जलकर नष्ट

भेड़िहारी वन क्षेत्र में आग लगने से दो एकड़ सदाबहार जंगल जलकर नष्ट

0
भेड़िहारी वन क्षेत्र में आग लगने से दो एकड़ सदाबहार जंगल जलकर नष्ट

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के भेड़िहारी वन क्षेत्र के भेड़िहारी चेक नाका के निकट एम कक्ष संख्या 25 व 24 के वन क्षेत्र में सोमवार की दोपहर आग लगने से करीब दो एकड़ सदाबहार जंगल जल कर नष्ट हो गया. इस घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भेड़िहारी वन क्षेत्र के वनपाल नवीन कुमार के नेतृत्व में वन कर्मियों और फायर वाचरों के टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. जहां वन विभाग के वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. वनपाल ने बताया कि किसी शरारती तत्वों के लोगों द्वारा इस घटना का अंजाम दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. वही ग्रामीणों से अपील है कि ग्रीष्म ऋतु में पत्ते सूखे होते हैं. वन क्षेत्र के अंदर धूम्रपान या आग जलाने की कोशिश ना करें. अन्यथा ऐसा करते पाए जाने पर वन्य प्राणी अधिनियम धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि इस आग लगी में छोटे-छोटे पेड़ पौधे व कीड़े-मकोड़े को काफी नुकसान पहुंचा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel