[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया ट्रैफिक चालान का झंझट होगा खत्म: 9 मई को बेतिया और बगहा में लग रही विशेष अदालत

ट्रैफिक चालान का झंझट होगा खत्म: 9 मई को बेतिया और बगहा में लग रही विशेष अदालत

0
ट्रैफिक चालान का झंझट होगा खत्म: 9 मई को बेतिया और बगहा में लग रही विशेष अदालत
समाहरणालय, बेतिया

Bettiah News: यदि आप पुराने ट्रैफिक चालान और भारी जुर्माने की राशि को लेकर परेशान हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. आगामी 9 मई 2026 को पश्चिम चंपारण के बेतिया और बगहा में ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ का आयोजन किया जा रहा है. इस विशेष अदालत में लंबित ई-चालानों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया जाएगा. बिहार सरकार की ‘एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना 2026’ के तहत वाहन स्वामियों को जुर्माने में बड़ी छूट पाने का सुनहरा मौका मिल रहा है.

गोल्डन स्कीम: पुराने चालानों पर मिलेगी विशेष छूट

बिहार सरकार की इस स्कीम के तहत उन चालानों पर विचार किया जाएगा जो 90 दिनों से अधिक पुराने हैं और जिनका भुगतान 31 मार्च 2026 तक बकाया है. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि छोटे मामलों में न्यूनतम 500 रुपये का भुगतान कर भी विवाद को खत्म किया जा सकता है. यह योजना उन मामलों पर भी प्रभावी होगी जो फिलहाल न्यायालय में लंबित हैं या अभी तक कोर्ट में पेश नहीं किए गए हैं.

बेतिया और बगहा में बनाए गए विशेष केंद्र

सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने दो मुख्य केंद्र निर्धारित किए हैं. बेतिया में समाहरणालय परिसर स्थित जिला परिवहन कार्यालय और बगहा में अनुमंडल व्यवहार न्यायालय को केंद्र बनाया गया है. इन केंद्रों पर पहुंचकर वाहन स्वामी अपने दस्तावेजों के साथ चालान का त्वरित निपटारा करा सकते हैं. इससे न केवल आम जनता को वित्तीय राहत मिलेगी, बल्कि न्यायालयों और परिवहन विभाग में लंबित फाइलों का बोझ भी कम होगा.

जिला परिवहन पदाधिकारी ने की अपील

जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) रितु रानी ने बताया कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य जनता को कानूनी जटिलताओं से बचाना और राहत प्रदान करना है. उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे 9 मई को बेतिया और बगहा पहुंचकर इस ‘गोल्डन स्कीम’ का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. भारी जुर्माने के बोझ से बचने और अपने वाहन के कागजातों को क्लियर कराने का यह सबसे आसान और सस्ता अवसर है.

बेतिया से गणेश वर्मा की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel