[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया लक्ष्मीपुर में बाघ ने दो बकरियों को मारा, ग्रामीणों में दहशत

लक्ष्मीपुर में बाघ ने दो बकरियों को मारा, ग्रामीणों में दहशत

0
लक्ष्मीपुर में बाघ ने दो बकरियों को मारा, ग्रामीणों में दहशत

गौनाहा. वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के मंगुरहा रेंज के सहोदरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार को बाघ ने दो बकरियों को अपना शिकार बना लिया. घटना को लेकर बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर निवासी तुजानी मियां की पत्नी आसमा खातून बनबारी सरेह स्थित बगीचे में बकरी चरा रही थीं. इसी दौरान अचानक बाघ ने हमला कर दिया और एक-एक कर दो बकरियों को मार डाला. घटना के बाद आसमा खातून द्वारा शोर मचाने पर बाघ दहाड़ता हुआ जंगल की ओर चला गया. सूचना मिलते ही वन विभाग सतर्कता दिखलाई और तुरंत घटनास्थल पर टीटी पीटी व वन कर्मियों को भेज दिया. ताकि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके. इस संबंध में फॉरेस्टर रूपा सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल पर तत्काल टीटी और पीटी टीम को भेजा गया. ताकि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सतर्क व सावधान रहें, अकेले जंगल या बगीचे की ओर न जाएं तथा किसी भी संदिग्ध वन्यजीव गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें. ताकि ग्रामीण को किसी प्रकार के वन्य जीवों से होने वाली दुर्घटना से बजाया जा सके. इसी प्रकार से उक्त बाघ ने वन बैरिया के शहजादी खातून का तीन बकरी, जहीर मियां के दो बकरी, केदार चौधरी के तीन बकरी और दीप नारायण महतो के दो बकरियों को बाघ ने पिछले तीन दिनों के अंदर मार डाला है. वहीं वनपाल रूपा सिंह ने बताया है कि सभी बकरी धारकों को तीन दिन के अंदर मुआवजा दिया जा रहा है तथा वन विभाग के वन कर्मियों द्वारा बाघ की गतिविधि पर कड़ी नजर की जा रही हैं. ताकि आगे कोई दुर्घटना नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel