[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया मॉर्निंग वॉक पर निकले शिक्षक समेत तीन दोस्तों को पिकअप ने कुचला, एक की मौत

मॉर्निंग वॉक पर निकले शिक्षक समेत तीन दोस्तों को पिकअप ने कुचला, एक की मौत

0
मॉर्निंग वॉक पर निकले शिक्षक समेत तीन दोस्तों को पिकअप ने कुचला, एक की मौत

योगापट्टी. थाना क्षेत्र के पटेरवा पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को कुचल दिया. इसमें से बेलबनवा गांव के प्रदीप यादव (33) मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से जख्मी दो का इलाज जारी है. घटना के बाद से चालक मौके से गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहे. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह 4 बजे बेलबनवा के प्रदीप यादव, गांव के ही अकबर अंसारी व शिक्षक अचितानंद राय के साथ रोजाना की तरह मॉर्निंग वाक पर अपने घर से डेढ़ किलोमीटर पटेरवा पेट्रोल पंप के पास तक गये थे. इसी दौरान बेतिया नवलपुर मुख्य सड़क में योगापट्टी की तरफ से आ रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर तीनों को ठोकर मारकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा पेट्रोल पंप पर जाकर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया. इसमें एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटना के समय तेज रफ्तार से पेट्रोल पंप पार करती दी रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं घटनास्थल पर मृत प्रदीप यादव के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया. थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया तथा मृत के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel