[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बाजार करने आई महिला के पर्स से 50 हजार ले उड़े चोर

बाजार करने आई महिला के पर्स से 50 हजार ले उड़े चोर

0
बाजार करने आई महिला के पर्स से 50 हजार ले उड़े चोर

नरकटियागंज. नगर के मौर्या कंपलेक्स में गुरूवार की शाम शादी ब्याह का सामान खरीदारी करने आई एक महिला के पर्स से 50 हजार रुपए की चोरी कर ली गयी. रूपये चोरी के बाद महिला कंपलेक्स में ही चिल्लाने लगी. इसके बाद हां लोगो की भीड़ जमा हो गयी.हालांकि महिला ने फिलहाल पुलिस में कंप्लेन करने से मना कर दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मठ मंझरिया के बीरंची से एक महिला और उसकी बेटी नरकटियागंज में खरीदारी करने के लिए आई थी.बेटी के पास एक पर्स था, जिसमें 50 हजार रुपए थे. महिला अपनी बेटी के साथ जैसे ही मौर्या कंपलेक्स में दाखिल हुई उसी वक्त उसके पर्स से 50 हजार रुपए किसी ने निकाल लिए. महिला को पता लगा तो वह रोने लगी. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने पहुंच कर वहां लगे सीसीटीवी को खंगाला, लेकिन पर्स में से रुपए निकालते कोई नजर नहीं आया. सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवतियां बैग और पर्स के साथ पीड़ित महिला के बगल में खड़ी दिख रही है. महिला के बेटी से सटकर दोनों खड़ी है और थोड़ी देर में तेजी से वहां से जाते हुए दिख रही है. पुलिस को आशंका है कि सीसीटीवी में दिख रही दोनों युवतियों द्वारा पर्स से चुपके से रुपए निकाला गया है. अपर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला अपने बेटी के साथ अपने घर चली गई है. दोनों ने पुलिस में कंपलेन करने से मना कर दिया है. कहा है कि घर के परिजनों से पूछने के बाद देखा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel