[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया मीना बाजार से चोर ने की बाइक की चोरी, सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुटी पुलिस

मीना बाजार से चोर ने की बाइक की चोरी, सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुटी पुलिस

0
मीना बाजार से चोर ने की बाइक की चोरी, सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुटी पुलिस

बगहा. नगर के स्टेशन चौक बगहा दो स्थित मीना बाजार स्थित एक दुकान के सामने खड़ी बाइक को चोरों ने बड़ी आसानी से बाइक का लॉक खोल चुराने में सफल रहा. बाइक चालक शास्त्रीनगर निवासी नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि शनिवार की देर शाम बगहा 2 स्टेशन मीना बाजार के समीप चंद्रशेखर प्रसाद के किराना दुकान के सामने बाइक खड़ी कर मंडी में सब्जी खरीदने गये तथा सब्जी खरीद कर पुन: आने के बाद देखा कि जिस जगह पर बाइक खड़ी किया था वहां नहीं है. इसकी सूचना पटखौली थाना को दिया. जहां पुलिस ने ऐन मौके पर पहुंच अगल-बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. जहां सीसीटीवी कैमरे में सीधा दिखाई दे रहा है कि लाल रंग में टी-शर्ट पहने चोर एक चाबी लगाकर उस बाइक को खोल ले जा रहा है. वही बाइक चालक ने थाना को आवेदन देकर बाइक की खोजबीन करने का गुहार लगाया है. इस बाबत पटखौली थानाध्यक्ष अनीष कुमार ने बताया कि उक्त बाइक चोरी मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है. जल्द ही बाइक चोर गिरोह के सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वही स्टेशन चौक स्थित तमाम दुकानदारों ने बताया कि प्रशासन द्वारा चौक चौराहे पर अगर हर शहर की भांति सीसीटीवी कैमरे लगाए रहती तथा पुलिस की चौकसी लगातार रहती तो ऐसा घटना घटित नहीं होता व चोर इतना सक्रिय नहीं होते. बताते चले कि आये दिन चौक चौराहे व अन्य तमाम जगहों से सक्रिय बाइक चोर गिरोह बाइक चुरा ले जाने में सफल रहे रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel