[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया शराब पीने से मना करने पर पत्नी को मार डाला

शराब पीने से मना करने पर पत्नी को मार डाला

0
शराब पीने से मना करने पर पत्नी को मार डाला

नरकटियागंज (पचं). प्रखंड मुख्यालय से सटी धूमनगर पंचायत के ब्लॉक रोड बरवा में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. उसकी पहचान धनंजय साह की पत्नी ममता देवी (30) के रूप में की गयी है. एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ सपना रानी, पुलिस निरीक्षक अवनीश कुमार सदल बल पहुंचे. मामले की जांच पड़ताल शरू कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसएफएल टीम को बुलाया गया है. एसएफएल टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा. महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जाता है कि गुरुवार को सुबह शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. इस पर पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की. उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि चार वर्ष पूर्व धनंजय कुमार साह से शादी हुई थी. दो बच्चे हैं. शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पति रोज शराब पीकर आता था. विरोध करने पर मारपीट करता था. इसको लेकर कई बार पंचायती हो चुकी है. परिजनों ने बताया कि गुरुवार को सुबह उसके पति और सास ने मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ सपना रानी ने बताया कि जांच में एफएसएल टीम की मदद ली गयी है. महिला के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं. पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है. घर से दूर गैरेज में मिला पत्नी का शव ममता देवी का शव बरवा गांव में दूर गैरेज में मिला. वहां पहले से एक कार और बाइक रखी हुई थी. घटना स्थल पर पहुंची एसएफएल टीम ने गैरेज से लेकर गांव में धनंजय के घर की छानबीन की. ममता के गले पर धब्बे का निशान मिला. एसएफएल टीम को परिजनों ने सारी बात बतायी. ममता देवी का मायका चनपटिया थाना के पुरा गांव में है. उसकी हत्या की सूचना पर उसके रिश्तेदार और मायके वाले बरवा पहुंच कर दहाड़ मार रोने लगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel