[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया चाकू के बल पर किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

चाकू के बल पर किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

0
चाकू के बल पर किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

नरकटियागंज/गौनाहा (पचं). मटियरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों के पिता ने चाकू के बल पर किशोरी के साथ रेप किया. पुलिस ने शिकायत मिलने के पांच घंटे के अंदर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.मटियरिया थानाध्यक्ष अंकित दास ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें थाना क्षेत्र के निवासी मैनेजर राम उर्फ मनोज राम तथा उसका साथ देने और पीड़ित पक्ष के लोगों को धमकाने के मामले में गोरख राम को नामजद किया गया है. बताया जाता है कि पीड़िता की मां सरेह में घास काटने गई थी. मां के पास जाने के लिए पीड़िता भी सरेह में गई. इसी दौरान आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया. मुंह दाब कर सरेह में बनी एक झोपड़ी में ले गया. वहां उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया. कहा कि हल्ला करोगी, तो पेट फाड़कर जान से मार देंगे. वह डर गई और रोने लगी. उसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया. फिर अपने घर चला गया.

पीड़िता रोते हुए अपने घर गई. बड़ी बहन को सारी बात बताई. परिजनों को मालूम होने के बाद सभी आरोपी के घर गए.पकड़ कर पुलिस के पास ले जाने लगे. उसी समय आरोपी का बड़ा भाई गोरख राम उसे छुड़ाकर भगा दिया. पीड़िता के घरवालों को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी. एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच एवं बयान के लिए बेतिया भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel