[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया मनुआपुल में ट्रक से कुचलकर नौवीं के छात्र की मौत, दूसरा घायल

मनुआपुल में ट्रक से कुचलकर नौवीं के छात्र की मौत, दूसरा घायल

0
मनुआपुल में ट्रक से कुचलकर नौवीं के छात्र की मौत, दूसरा घायल

बेतिया . बेतिया बगहा पथ एनएच 727 पर मनुआपुल थाना क्षेत्र के मनुआपुल चीरान के पास ट्रक से कुचलने से बाइक सवार नौंवी के छात्र की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी, जबकि बाइक चालक जख्मी हो गया. जख्मी तुरहापट्टी कुड़वा मठिया निवासी मुसाफिर मियां ने बताया कि गुरुवलिया कुटी शिवाला निवासी बिकाउ अंसारी का पुत्र शमीम अंसारी मुसाफिर मियां के साथ बेतिया से प्रोजेक्ट का सामान खरीद कर वापस अपने घर जा रहा था. जैसे हीं वह चीरान के समीप पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया. जिससे शमीम की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी. थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि ट्रक के चालक रामबाबू पासवान एवं खलासी मुकेश कुमार को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया गया है. ट्रक पर चीनी लदा हुआ है. शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है. वहीं जख्मी का जीएमसीएच में इलाज जारी है. बता दें कि घटनास्थल के समीप ही मृतक शमीम अंसारी के पिता की पान की दुकान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel