[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया लाइब्रेरी में पढ़ने जा रहे छात्र से लूटपाट व विरोध पर चाकू मार किये जख्मी

लाइब्रेरी में पढ़ने जा रहे छात्र से लूटपाट व विरोध पर चाकू मार किये जख्मी

0
लाइब्रेरी में पढ़ने जा रहे छात्र से लूटपाट व विरोध पर चाकू मार किये जख्मी

बेतिया. कुमारबाग थाना क्षेत्र के तिरहुतिया टोला चौक स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जा रहे छात्र को चाकू मार जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. छात्र के भाई रमपुरवा निवासी श्याम सुंदर कुमार ने कुमारबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. कुमारबाग थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि श्याम सुंदर कुमार की शिकायत पर वृंदावन गांव के रहने वाले पीयूष पासवान, बादल पासवान, शैलेश पासवान, उगन पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है. दर्ज प्राथमिकी में श्याम सुंदर कुमार ने बताया है कि उसका भाई निशांत दस सितंबर को तिरहुतिया टोला चौक स्थित रौशन लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जा रहा था. जैसे ही वह लाइब्रेरी के समीप पहुंचा, पिस्टल व चाकू से लैस आरोपित उसे घेर लिए और मारपीट करने लगे. नशापान के लिए बीस हजार रुपये रंगदारी की मांग किए. इनकार करने पर चाकू से उसके सिर पर प्रहार कर दिए. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी होने के बाद गले में पहने सोने का लॉकेट निकाल लिए. रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दिए. आसपास के कुछ लोगों के आने के बाद सभी फरार हो गए. श्याम सुंदर कुमार ने पुलिस से बताया है की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कमरे में कैद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel