[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया एसएसबी व नेपाली एपीएफ ने की संयुक्त पेट्रोलिंग, वाहनों की हुई सघन जांच

एसएसबी व नेपाली एपीएफ ने की संयुक्त पेट्रोलिंग, वाहनों की हुई सघन जांच

0
एसएसबी व नेपाली एपीएफ ने की संयुक्त पेट्रोलिंग, वाहनों की हुई सघन जांच

वाल्मीकिनगर. भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा में गंडक बराज पर तैनात एसएसबी 21 वीं वाहिनी बी कंपनी एवं नेपाल एपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने शनिवार की सुबह संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग के साथ-साथ इंडो-नेपाल सीमा से आने-जाने वाले सभी वाहनों के अलावा पैदल आने-जाने वाले राहगीरों का गहन जांच किया. गंडक बराज सीमा पर तैनात एसएसबी के सहायक कमांडेंट जयंत बोरा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार मंडल एवं एसएसबी के जवानों तथा नेपाल एपीएफ के जवानों द्वारा गंडक बराज स्थित नो मेंस लैंड 18 नंबर फाटक सीमा पर संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की गयी. नेपाल एपीएफ का नेतृत्व इंस्पेक्टर गणेश थापा ने किया. बताते चलें कि भारत-नेपाल की सीमा नदी के रास्ते खुली सीमा होने के कारण इसका फायदा असामाजिक तत्वों, शराब तस्कर, वन तस्कर और अपराधी प्रवृत्ति के लोग नहीं उठा सके इस बातों को ध्यान में रखते हुए और बॉर्डर क्षेत्र में भयमुक्त माहौल को बनाने के लिए यह संयुक्त पेट्रोलिंग समय-समय पर की जाती है. दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बल द्वारा सीमा क्षेत्र में नियमित गश्ती की जा रही है. इस पेट्रोलिंग में जवानों के साथ खोजी कुत्ते की भी मदद ली जा रही है. पेट्रोलिंग में एसएसबी 21 वीं वाहिनी जवान तथा नेपाल एपीएफ के जवान शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel