[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया एसपी ने सेमरा व चिउटहा थाना का किया निरीक्षण, शांति व्यवस्था कायम रखने का दिया निर्देश

एसपी ने सेमरा व चिउटहा थाना का किया निरीक्षण, शांति व्यवस्था कायम रखने का दिया निर्देश

0
एसपी ने सेमरा व चिउटहा थाना का किया निरीक्षण, शांति व्यवस्था कायम रखने का दिया निर्देश

बगहा. एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार की रात सेमरा व चिउटहा थाना का अलग- अलग निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने सर्वप्रथम अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना क्षेत्र में नियमित रूप से गश्ती के साथ पुलिसिंग व्यवस्था का भी बिंदुवार जायजा लिया. उन्होंने डायल 112 पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों का भी मॉनिटरिंग किया और विधि व्यवस्था के बारे में कई टिप्स की जानकारी दी. वही लंबित कांडों की बिंदुवार समीक्षा की गयी एवं कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. साथ ही साथ सेमरा थानाध्यक्ष राज रौशन को संचिकाओं के रख रखाव, संधारण, थाना परिसर को स्वच्छ व साफ रखने का निर्देश दिया गया. इसी क्रम में एसपी ने चिउटहा थाना का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम थाना परिसर की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. इसके साथ ही उन्होंने थाना के संचिका संधारण का जायजा लिया और साफ-सफाई के साथ संचिकाओं का संधारण का निर्देश दिया. वही पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त रखते हुए कांडों का समय से निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देखते हुए क्षेत्र में अमन चैन कायम रहे जिसको लेकर पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए प्रत्येक आने जाने वाले व्यक्ति का सघन वाहन जांच करते रहने का निर्देश दिया. ताकि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक घटनाओं पर पूर्णतया अंकुश लगाया जा सके. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बरतने की शिकायत मिलने व मामला सत्य पाए जाने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी व कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई तय है. मौके पर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, थानाध्यक्ष राज रौशन, चिउटहा थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel