[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया मंगलपुर में बेटे ने मारी बाप को चाकू, स्थिति गंभीर

मंगलपुर में बेटे ने मारी बाप को चाकू, स्थिति गंभीर

0
मंगलपुर में बेटे ने मारी बाप को चाकू, स्थिति गंभीर

नौतन. थाना क्षेत्र के मंगलपुर वॉर्ड नम्बर 2 में भूमि की लालच में पुत्र ने अपने ही पिता को चालू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. जिसके बाद घायल आनंद कुमार श्रीवास्तव को नौतन पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए बेतिया रेफर कर दिया. इलाज के लिए पहुंचे घायल की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए गर्वमेंट अस्पताल के चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. परिजनों ने बेतिया के एक निजी क्लीनिक में घायल का उपचार करा रहे हैं. बता दें कि घायल आनन्द का कोई संतान नहीं होने के कारण अपने ही भाई स्वर्गीय अनिल श्रीवास्तव के पुत्र उज्ज्वल कुमार को गोद लिया है. कोई आमदनी नहीं होने के कारण आनंद कुमार जमीन की बिक्री कर रहे थे. जिससे नाराज पुत्र ने देर रात्रि घर में घुस कर चाकू से गोद दिया है. घायल को 7 से 8 जगह सीने पर बैठकर चाकू से हमला किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच पड़ताल जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel