[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bagaha: सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने की वट पूजा, पति की लंबी उम्र की मांगी दुआ

Bagaha: सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने की वट पूजा, पति की लंबी उम्र की मांगी दुआ

0
Bagaha: सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने की वट पूजा, पति की लंबी उम्र की मांगी दुआ
सोमवती अमावस्या पर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करती महिलाएं

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

Bagaha News: सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार को बगहा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला. विवाहित महिलाओं ने व्रत रखकर वट एवं पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य तथा अखंड सौभाग्य की कामना की.

सुबह से ही महिलाएं नए वस्त्र पहनकर पूजा की थाल के साथ मंदिरों और वट वृक्षों के पास पहुंचीं. विधि-विधान से पूजा करने के बाद उन्होंने वृक्ष की 108 बार परिक्रमा की और पवित्र धागा बांधा. पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाए और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

पुरुषोत्तम मास में बढ़ गया सोमवती अमावस्या का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है. इस वर्ष यह तिथि पुरुषोत्तम (अधिकमास) में पड़ने के कारण विशेष फलदायी मानी जा रही है.

बनारस के आचार्य पंडित अभय मिश्र ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में पड़ने वाली सोमवती अमावस्या अत्यंत दुर्लभ संयोगों में से एक है. उन्होंने कहा कि लगभग तीन वर्ष में एक बार ऐसा अवसर आता है, जब अधिकमास की अमावस्या सोमवार को पड़ती है. इस दिन स्नान, दान, जप, तप और पितरों के निमित्त किए गए कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है.

मांग में सिंदूर भरकर की सुखी दांपत्य जीवन की प्रार्थना

पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना की. कई स्थानों पर सामूहिक रूप से पूजा का आयोजन किया गया, जहां महिलाओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया. नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों तथा वट वृक्षों के आसपास दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा. व्रत का पारण करने के बाद महिलाओं ने परिवार के मंगलमय जीवन और समृद्धि की प्रार्थना की.

पूरे क्षेत्र में दिखा आस्था का उत्साह

सोमवती अमावस्या को लेकर बगहा और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं. मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजा-पाठ कर इस पर्व को मनाया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel