[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया नदी के रास्ते पर भी रहेगी पुलिसिया नजर, एसडीआरएफ की टीम कर रही पेट्रोलिंग

नदी के रास्ते पर भी रहेगी पुलिसिया नजर, एसडीआरएफ की टीम कर रही पेट्रोलिंग

0
नदी के रास्ते पर भी रहेगी पुलिसिया नजर, एसडीआरएफ की टीम कर रही पेट्रोलिंग

बगहा. 01 वाल्मीकिनगर लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. सड़क से लेकर नदी रास्तों पर भी पुलिसिया नजर है. नदी रास्तों से किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान सीमा क्षेत्र में प्रवेश नहीं करें इसको लेकर एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया. एसडीआरएफ की टीम की सहायता से नगर थाने की पुलिस द्वारा नदी रास्तों पर भी पेट्रोलिंग की जा रही है. ताकि लोग निर्भीक एवं निष्कर्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. इसकी जानकारी देते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि नगर थाने में एसडीआरएफ की चार टीम तैनात है. जिन्हे नदी रास्तों पर तैनात किया गया है. नगर थाने की पुलिस द्वारा एसडीआरएफ की टीम की सहायता से नदी रास्तों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. वहीं नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नगर की गोड़ियापट्टी, दीनदयाल नगर, पारस नगर, कालीघाट सहित नदी सीमा से सटे नदी रास्तों पर पुलिस टीम की ओर से गश्त तेज कर दी गयी है. ताकि सामाजिक तत्व सीमा क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सके. उन्होंने बताया कि नदी रास्ते आने वाले लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है.

बगहा पहुंची अर्धसैनिक बल की 24 टुकड़ियां

बगहा. 01 वाल्मीकिनगर लोकसभा चुनाव के लिए 24 टुकड़ी अर्धसैनिक बल बगहा पहुंची हुई है. जिसकी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के साथ नक्सल प्रभावित व क्रिटिकल बूथों पर तैनाती की गयी है. ताकि चुनाव को भयमुक्त व निष्पक्ष शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर सभी अर्धसैनिक बलों को विभिन्न बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है. ताकि अपने-अपने बूथों पर विधि व्यवस्था बनाए रखते हुए चुनाव संपन्न कराया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel