[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया दहेज केस से बचने के लिए खुद के घर पर चलवाई थी गोली, साठी फायरिंग कांड का सनसनीखेज खुलासा

दहेज केस से बचने के लिए खुद के घर पर चलवाई थी गोली, साठी फायरिंग कांड का सनसनीखेज खुलासा

0
दहेज केस से बचने के लिए खुद के घर पर चलवाई थी गोली, साठी फायरिंग कांड का सनसनीखेज खुलासा
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

साठी से कृष्ण कुमार राय की रिपोर्ट

Sathi Firing Case: बेतिया के साठी थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया है कि जिस व्यक्ति ने अपने घर पर फायरिंग होने की शिकायत दर्ज कराई थी, वही इस पूरे मामले का कथित मास्टरमाइंड निकला. पुलिस के अनुसार दहेज उत्पीड़न मामले से बचने और पत्नी के परिजनों को फंसाने के लिए अपने ही घर पर फायरिंग करवाई गई थी.

आधी रात हुई थी फायरिंग की घटना

जानकारी के अनुसार 6-7 जून की रात करीब 2:30 बजे खजुरिया गांव के नंद टोला निवासी चुन्नू कुमार पांडेय ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ बदमाशों ने उसके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच खाली खोखे बरामद किए थे. चुन्नू के आवेदन पर चार नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

दहेज केस से जुड़ा था विवाद

मामला उस समय चर्चा में आ गया था क्योंकि चुन्नू कुमार पांडेय और उसके परिजनों के खिलाफ पहले से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज था.

चुन्नू ने आरोप लगाया था कि पत्नी के परिजनों ने कोर्ट में धमकी दी थी और उसी के बाद उसके घर पर फायरिंग कराई गई.

यह भी पढ़ें: झाड़ियों से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

जांच में पलटी पूरी कहानी

पुलिस की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के दौरान मामला पूरी तरह उलट गया. जांच में पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि फायरिंग की घटना वास्तविक हमला नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित साजिश थी.

पुलिस के अनुसार दहेज कांड में खुद को पीड़ित साबित करने और विरोधी पक्ष को कानूनी रूप से फंसाने के उद्देश्य से चुन्नू कुमार पांडेय ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने ही घर पर गोली चलवाई थी.

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

साठी थाना कांड संख्या 186/26 में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चुन्नू कुमार पांडेय, उसके बहनोई रिकू तिवारी उर्फ उपेंद्र तिवारी और निपू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: रेशमी पैलेस में पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़

हथियार बरामद नहीं, जल्द होगा विस्तृत खुलासा

पुलिस के अनुसार घटना में प्रयुक्त हथियार अभी बरामद नहीं किया जा सका है. मामले के सभी पहलुओं की वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही नरकटियागंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूरे मामले का विस्तृत खुलासा करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel