[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया ट्रांसफॉर्मर के करेंट से ग्रामीण युवक की मौत, परिवार में मातम

ट्रांसफॉर्मर के करेंट से ग्रामीण युवक की मौत, परिवार में मातम

0
ट्रांसफॉर्मर के करेंट से ग्रामीण युवक की मौत, परिवार में मातम

चनपटिया. कुमारबाग थाना क्षेत्र के उपाध्याय टोला वार्ड संख्या 9 निवासी किसान सुबोध कुमार पांडेय (28) बुधवार को अपने खेत में काम देखने गए थे. इसी दौरान खेत में लगे ट्रांसफार्मर की अर्थिंग की चपेट में आकर वे बुरी तरह झुलस गए. यह जानकारी उनके परिजनों ने दी है. परिजन उन्हें बेतिया जीएमसीएच ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. थानाध्यक्ष ऋतुराज जयसवाल ने बताया कि घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है. वहीं बिजली विभाग के कनीय अभियंता राकेश कुमार ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को विभाग की ओर से हरसंभव मदद दिलाई जाएगी. पहले पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी. मृतक अपने पीछे तीन संतान छोड़ गए हैं. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक सुबोध पाण्डेय के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दो सप्ताह पहले मृतक की मां का देहांत हो गया छोटे-छोटे बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel