[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Rural Journalists Association: बगहा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बिहार इकाई का गठन, डॉ. अरविंद बने प्रदेश अध्यक्ष

Rural Journalists Association: बगहा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बिहार इकाई का गठन, डॉ. अरविंद बने प्रदेश अध्यक्ष

Rural Journalists Association: बगहा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बिहार इकाई का गठन, डॉ. अरविंद बने प्रदेश अध्यक्ष
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते वक्ता

बगहा से इजराइल अंसारी की रिपोर्ट

Rural Journalists Association: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बिहार इकाई के गठन एवं राज्य स्तरीय बैठक समारोह का आयोजन रविवार को बगहा स्थित वाल्मीकि विहार सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ.कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकार प्रतिनिधियों तथा समिति के सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया.बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई.

डॉ. अरविंद नाथ तिवारी को मिली कमान

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ.समारोह का संचालन बिहार प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संयोजक प्रो. डॉ. अरविंद नाथ तिवारी ने किया.बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बिहार इकाई का गठन किया गया तथा प्रो. डॉ. अरविंद नाथ तिवारी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.उनके मनोनयन पर उपस्थित पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.

कई गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्त उपस्थित रहे.विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता नरेश सक्सेना तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित किया.इसके अलावा पीएचसी हरनाटांड़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के.वी.एन. सिंह, बिहार प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी और कुशीनगर जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय सहित कई गणमान्य अतिथि समारोह में मौजूद रहे.आयोजकों ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया.

दिवंगत पत्रकार भरत भूषण तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

वक्ताओं ने निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता, पत्रकारों की एकता तथा संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा.कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ.अंत में भोजपुर में पुलिस गोलीबारी में मृत पत्रकार भरत भूषण तिवारी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel