[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया: रोआरी की जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प, विधायक संजय पांडेय ने किया निरीक्षण

बेतिया: रोआरी की जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प, विधायक संजय पांडेय ने किया निरीक्षण

0
बेतिया: रोआरी की जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प, विधायक संजय पांडेय ने किया निरीक्षण
जर्जर सड़क का निरीक्षण करते विधायक संजय कुमार पांडेय

बेतिया के नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Bettiah News: नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र की जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण की दिशा में पहल तेज हो गई है. क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की मरम्मत तथा पूरी तरह क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है.

यह जानकारी नरकटियागंज के विधायक संजय कुमार पांडेय ने शनिवार को केहुनिया-रोआरी पंचायत के दौरे के दौरान दी. पंचायत भ्रमण के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की जानकारी ली.

ग्रामीणों ने रखी समस्याएं

दौरे के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. लोगों ने सड़क, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की ओर विधायक का ध्यान आकर्षित किया. मुखिया प्रतिनिधि राजू वर्मा ने रोआरी गांव की जर्जर सड़क की स्थिति से विधायक को अवगत कराते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की.

अधिकारियों को दिए निर्देश

सड़क की खराब स्थिति का निरीक्षण करने के बाद विधायक संजय कुमार पांडेय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत की और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क व्यवस्था क्षेत्र के विकास और सुगम आवागमन के लिए बेहद जरूरी है. इसलिए रोआरी सहित अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी.

जल्द मिलेगी राहत

विधायक ने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की पहल पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि लंबे समय से लंबित यह समस्या अब जल्द दूर होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel